scriptयही आपके पतन का कारण बन सकता हैं | Aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

यही आपके पतन का कारण बन सकता हैं

Published: Sep 13, 2017 04:55:00 am

बिना सोचे समझे कार्य न करें। पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान नही दें रहे हैं। परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिलने से तनाव बढेगा।

patrika

astrology in hindi,rashifal in hindi,horoscope,Rashifal,horoscope in hindi

मेष- कार्यस्थल पर प्रभावी वातावरण रहेगा। दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। धैर्य से काम लेते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। सफेद रंग अनुकूल रहेगा। शुभ रंग 1 रहेगा।

वृषभ- बिना सोचे समझे कार्य न करें। पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान नही दें रहे हैं। परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिलने से तनाव बढेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। गुलाबी रंग शुभ हैं। शुभ अंक 5।

मिथुन- कार्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेगे। वाणी संयम रखें। क्रोध नुकसान पहुंचा सकता है। शुभ रंग पीला। शुभ अंक 7।

कर्क- मन में अज्ञात भय बना हुआ है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय होना आवश्यक है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। शुभ रंग आसमानी। शुभ अंक 8।

सिंह – छोटी छोटी बातो पर क्रोधित होना ठीक नही है। मनचाहा साथ मिलने से कामकाज में मन लगेगा। राजनीती में बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। आज सफेद रंग का प्रयोग करें। शुभ अंक 2।

कन्या– कम बोलें, अच्छा बोलें। प्रोफेशन में परिववर्तन सम्भव है। आज कर्ज लेने से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। परिवार में आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। धैर्य से काम लें। शुभ रंग हरा शुभ अंक 6।

तुला -आज किया आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। यही आपके पतन का कारण बन सकता हे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। वाणी संयम रखें। क्रोध नहीं करना चाहिए। शुभ रंग लाल शुभ अंक 8।

वृश्चिक- आपकी दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। कारोबार में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। यात्रा में सतर्कता आवश्यक। धैर्य से काम लेते रहें। शुभ रंग पीला शुभ रंग 4।

धनु -अज्ञात भय से चिंतित रहेंगे। व्यापार.व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। धन लाभ की आशा प्रबल होगी। निजी जीवन मबप्रसन्नता का वातावरण बनेगा। शुभ रंग जमुनी शुभ अंक 1

मकर- समय की अनुकूलता से मन प्रसन्न होगा। नए व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। शुभ रंग हरा शुभ अंक 8

कुम्भ- दिन शुभ है। दोस्तों से उपहार मिलेगा। व्यावसायिक पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। आर्थिक निवेश में सावधानी जरूरी है। शुभ रंग लाल शुभ अंक 3

मीन- आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल रहेगा। भवन भुमि के रुके कार्य पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज हरे रंग का प्रयोग करे। शुभ अंक 3 रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो