scriptकाम की धीमी शुरुआत के बावजूद व्यवसाय में सफल रहेंगे | aaj ka rashifal in hindi | Patrika News
राशिफल

काम की धीमी शुरुआत के बावजूद व्यवसाय में सफल रहेंगे

सही समय पर सही निर्णय लें।

Sep 12, 2017 / 04:43 am

मुकेश शर्मा

aaj ka rashifal in hindi

rasifal

मेष कार्य समेटने में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दिखावा न करें। जैसे हैं वैसे ही रहें। अपने कॅरियर के प्रति जो भी निर्णय लें सोचसमझ कर लें। किसी योजना में धन लगाना पड़ेगा। भूमि भवन से सम्बंधित मामले सुलझेंगे।

वृषभ काम की धीमी शुरुआत के बावजूद व्यवसाय में सफल रहेंगे। किसी कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। माता-पिता के व्यवहार से मन दुखी होगा। परिजनों से पुराने विवाद खत्म होंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा।

मिथुन किसी भी विवाद में न उलझे। मित्रों की सहायता करनी होगी। जीवन साथी के व्यवहार में आए परिवर्तन से खुश होंगे। मनानुकूल पद मिल सकता है। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभप्रद रहेंगे। संतान की ओर से सुख मिलेगा।

कर्क अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कब किसको क्या बोलना है। आप बिलकुल विचार नहीं करते। अपने व्यवहार को दुरस्त करें। राजकार्य से जुड़े लोग अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे। बीमारी पर धन खर्च होगा।

सिंह सही समय पर सही निर्णय लें। जल्द बाजी में कार्य बिगड़ सकते हैं। वाहन सुख मिलेगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे। पारिवारिक समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। समाज में नाम होगा। झूठ बोलने की आदत बदलें। फंस सकते हैं।

कन्या कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग आगे बढऩे में सहायक होगा। व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे। कार्य योजना को ठीक करें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सुअवसर प्राप्ति के योग हैं. धर्म में आस्था बढेगी।

तुला व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भागदौड़ कर अपना काम करवा लेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने का मन है। तेल, कपास, इत्र, कपड़ा व्यवसायी लाभ अर्जित करेंगे। हर काम सोचसमझकर करें।

वृश्चिक काम को पूरा करने के लिए परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता बढेगी। जोखिम भरे काम को करने से बचें। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करे। आस पड़ोसियों से विवाद सम्भव है।

धनु स्वास्थ में सुधार होगा। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। पिता के साथ तालमेल न बैठने से माहौल बिगड़ सकता है। अपनी कार्य कुशलता से अधिकारी को प्रभावित करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बीतेगा।

मकर परिणय चर्चाओ में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद सुलझेंगे। भवन भूमि सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। परिजनों के साथ व्यवसाय की शुरुआत सोचसमझ कर करें। न्याय पक्ष मजबूत होगा। संतान के अध्यन की चिंता रहेगी।

कुम्भ परिजनों के साथ मौजमस्ती में समय बितेगा। कर्मचारियों से विवाद होगा। वाहन सुख सम्भव है। कार्यस्थल पर तनाव रहने से दुखी होंगे। कॅरियर में अस्थिरता रहेगी।

मीन कारोबार के चलते यात्रा हो सकती हे।कार्य में मन न लगने के कारण तनाव रहेगा।संतान के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी।पढाई में रूचि कम ही रहेगी।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / काम की धीमी शुरुआत के बावजूद व्यवसाय में सफल रहेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो