scriptइन दो राशियों को छोड़ बाकी के लिए बहुत अशुभ बीतेगा आज का दिन | Aaj ka rashifal in Hindi | Patrika News

इन दो राशियों को छोड़ बाकी के लिए बहुत अशुभ बीतेगा आज का दिन

Published: Sep 21, 2016 08:58:00 am

चन्द्रमा आज पूरे दिन वृष राशि में रहेगा ऐसे में कुछ राशियों के लिए बहुत ही टेंशन वाला दिन रहेगा

weekly horoscope in hindi

weekly horoscope in hindi

आज वज्र नाम अशुभ योग बन रहा है जो रात 2.11 बजे तक रहेगा। इस योग में किसी भी कार्य को आरंभ करना अत्यन्त अशुभ माना गया है। चन्द्रमा आज पूरे दिन वृष राशि में रहेगा ऐसे में कुछ राशियों के लिए बहुत ही टेंशन वाला दिन रहेगा। हालांकि वृषभ तथा मिथुन के लिए पूरा दिन बहुत शानदार रहेगा। आप भी जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन-

ये भी पढ़ेः अभी आपके मन में क्या है, ये भी पता चलता है हाथ की इस रेखा से

ये भी पढ़ेः हाथ की इन रेखाओं से पता चलता है, क्या लिखा है आपके भाग्य में


मेष (Aries) (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

संतान के किये कार्यों से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक पक्ष की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, आपकी एक गलती काम बिगाड़ सकती है। निजी जीवन में तनाव रहेगा।

वृषभ (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
आपकी जिद के आगे परिवार वाले झुक सकते हैं। धनार्जन होगा। शत्रु परास्त होंगे। शरीर कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन और औषधियों से जुड़े व्यापारी अधिक लाभ अर्जित करेंगे।

मिथुन (Gemini) (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
कारोबार में बाहरी सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक कार्य की सिद्धि होगी। अचानक धन लाभ होगा। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। प्रियजन से मुलाकात सम्भव है।

ये भी पढ़ेः हाथ की सबसे छोटी अंगुली से पता चल जाते हैं आपके बड़े से बड़े सीक्रेट भी

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कारोबार में मेहनत अधिक होगी। विद्वान जनों से मुलाकात होगी। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। साझेदारी सोच-समझ कर करें। अध्यन में रूचि न होने से परिजन चिंतित होंगे।

सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मनमानी न करें। हानि-दुर्घटना से बचें। आज किसी परिजन के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सामाजिक समारोह के कार्य सफल रहेंगे। गलत निवेश कर जोखिम न उठाएं।

कन्या (Virgo) (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो)
जीवनसाथी की ना समझी से परेशान रहेंगे। घर-बाहर अशांति रह सकती है। धन प्राप्ति में कठिनाई होगी। तेल, कोयला, कागज और अनाज में निवेश करें। अधिक लाभ होगा।

ये भी पढ़ेः हाथ के गुरु पर्वत से पता चलता है आप किस पोस्ट पर काम करेंगे, कैसा होगा घर-परिवार

ये भी पढ़ेः हाथ की इन रेखाओं से जानें, कितने वर्ष जिएंगे आप


तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)

आपके व्यवहार से घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अध्यन में मेहनत का फल मिलेगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। दुर्घटनादि से हानि संभव है, सतर्क रहें।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
करेगा कौन, भरेगा कौन- आज कुछ ऐसा ही होने वाला है। व्यावसायिक विवाद से हानि संभव है। कानून की मदद से रुके कार्य होंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
दिन की शुरुआत में ही शुभ संकेत मिलेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधान रहें।

ये भी पढ़ेः अगले 10 सैकेंड में आप भी जान सकते हैं, क्या है आपका भाग्य

ये भी पढ़ेः हनुमान प्रश्नावली से जानिए क्या लिखा है आपके भाग्य में


मकर (Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

क्रोध की अधिकता से तनाव होगा। फालतू खर्च होगा। कलह से बचें। वाहन-मशीनरी की खराबी से परेशान रहेंगे। राजनीतिक कीर्ति बढ़ेगी।

कुंभ (Aquarius) (गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा)
व्यवसाय में बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी की बातों से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। विवाद व जोखिम से दूर रहें।

मीन (Pisces) (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची)
कार्यस्थल पर आपके विरुद्ध षड्यंत्र हो सकता है। सतर्क रहें। आपकी लापरवाही से कष्ट रहेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। विवाद न करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो