scriptसाल के आखिरी दिन इन 5 राशियों वालों को मिलेगी बहुत बड़ी खुशखबरी | Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi | Patrika News

साल के आखिरी दिन इन 5 राशियों वालों को मिलेगी बहुत बड़ी खुशखबरी

Published: Dec 31, 2016 08:38:00 am

आज शनिवार को उत्तराषाढ़ नक्षत्र बनने के कारण राक्षस नामक अशुभ योग बन रहा है जो सभी राशियों को प्रभावित करेगा

aaj ka rashifal daily horoscope in hindi

aaj ka rashifal daily horoscope in hindi

आज शनिवार वर्ष 2016 का आखिरी दिन है। शनिवार को उत्तराषाढ़ नक्षत्र बनने के कारण राक्षस नामक अशुभ योग बन रहा है जो सभी राशियों को प्रभावित करेगा। दोपहर बाद श्रवण नक्षत्र लगने के बाद शुभ योग बनेगा जो इस योग की अशुभता को समाप्त कर सभी राशियों के लिए सुखद समाचार लाएगा।

ये भी पढ़ेः घर से निकलते समय ध्यान रखें ये बात तो हर काम होगा पूरा, प्राप्त होगी लक्ष्मी

ये भी पढ़ेः दूध के 7 टोटके, जो मिनटों में असर दिखाते हैं

ये भी पढ़ेः सोए भाग्य को भी जगा देते हैं पान के ये टोटके

मेष –
आज आप बिजी रहेंगे। कई निजी कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलने के योग हैं। नौकरी में सहयोगियों का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति कारक योग बन रहे हैं।

वृष – अपने हुनर से अपनी नई पहचान बनाएंगे। मजबूत इच्छा शक्ति से कार्य सफल होंगे। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। व्यापार में बदलाव संभव है।

मिथुन – अपने काम पर ध्यान दें। रोजगार में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्य क्षेत्र में सम्मान व यश मिलेगा। आवास संबंधी समस्या का समाधान हो सकता है। वाणी में संयम जरूरी है।

ये भी पढ़ेः तंत्र-मंत्र की यह साधारण सी चीज दूर कर देती है जीवन की हर समस्या

ये भी पढ़ेः काली मिर्च के टोटके, जिनसे 10 मिनट में दिखेगा असर

कर्क –
समय पर आर्थिक मदद न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। व्यापार विस्तार अभी टालना उचित रहेगा। परिवार में अनुकूल स्थिति बनेगी। पेट से संबंधित रोग से पीडि़त रह सकते हैं।

सिंह – धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। समय का सदुपयोग करें। आज अभीष्ट कार्य की सिद्धि होगी। परिजनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। प्रेम प्रसंग में समय बीतेगा।

कन्या – संपति संबंधित मामलों में आपके अपने ही रुकावट पैदा करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। समाज में लोग आपसे नाखुश रहेंगे।

ये भी पढ़ेः लड़कियों से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

ये भी पढ़ेः शादी में अगर दुल्हन करें ये गलती तो दूल्हे को भुगतनी पड़ती है सजा

तुला –
आपके स्वभाव के कारण हर कोई आपका फायदा लेता है। आकस्मिक आर्थिक लाभ होने से हर्ष होगा। संतान संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। सामाजिक प्रशंसा से हर्ष होगा।

वृश्चिक – झूठ बोलने से बचें। आपकी मेहनत से यश, प्रसिद्धि मिलेगी। समृद्धि होगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

धनु – आपके चंचल स्वभाव के कारण निर्णय लेने में परेशानी होगी। कार्यस्थल पर बुद्धि चातुर्य से कार्य करने पर आज का दिन अनुकूल सिद्ध हो सकेगा। कार्य का विभाजन करें काम आसानी से होंगे।

मकर – कारोबार में नवीन कार्य योजना में इच्छित लाभ होने की संभावना है। नौकरों पर अतिविश्वास ठीक नहीं है। सतर्क रहें। पुराने निवेश के कार्यों का अच्छा फल मिलेगा।

कुंभ – परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा। मित्रों एवं सहयोगियों से रुके कार्यो में सहायता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। आमदनी बढ़ेगी।

मीन – आपके प्रयासों से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कॅरियर में सफलता से आत्मविश्वास एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो