scriptAaj Ka Rashifal 20 April: शनिवार को वृषभ, तुला, धनु समेत 5 राशियों को धनलाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य | Today's horoscope 20 April: On Saturday, 5 zodiac signs including Taurus, Libra, Sagittarius will get money, know your future in today's horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 April: शनिवार को वृषभ, तुला, धनु समेत 5 राशियों को धनलाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 20 April 2024: शनिवार 20 अप्रैल का दैनिक राशिफल संकेत करता है कि वृषभ, तुला, धनु राशि समेत 5 राशियों के लोगों को धनलाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार बाकी राशिवाले जानें अपना भविष्य (daily horoscope)

Apr 19, 2024 / 09:19 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 20 April 2024

शनिवार 20 अप्रैल का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 20 April)

शनिवार 20 अप्रैल को मेष राशि वाले पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
daily horoscope aries 20 april 2024
दैनिक राशिफल में जानें शनिवार को कैसा रहेगा आपका भाग्य

आज का राशिफल वृषभ राशि 20 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi 20 April)

आज का राशिफल शनिवार 20 अप्रैल को वृषभ राशि वालों के उत्साह में वृद्धि का योग है। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।
Aaj Ka Rashifal vrishabh 20 April 2024
आज का राशिफल में जानें वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का कैसा रहेगा भाग्य

आज का राशिफल मिथुन राशि 20 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 20 April)

शनिवार को नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेनदेन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रीय होंगे, जिद न करें। कभी कभी दूसरे को भी मौका देना चाहिए, पारिवारिक कलह संभव है।
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 20 April
आज का राशिफल मिथुन राशि 20 अप्रैल 2024
ये भी पढ़ेंः Dhanu Masik Rashifal May: मई में धनु राशि वालों को मिलेगा लाभ, पढ़ें-धनु राशि मासिक राशिफल

आज का राशिफल कर्क राशि 20 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 20 April)

20 अप्रैल को कर्क राशि वालों का रूका धन मिलने की उम्मीद कम है, इससे मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे हैं पर अभी विलंब है।
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 20 April
आज का राशिफल कर्क राशि 20 अप्रैल 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 20 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 20 April)

शनिवार को सिंह राशि वालों की आय में वृद्धि कैसे हो, इसी का ध्यान रख कर कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें, मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेरबदल हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 20 April
आज का राशिफल सिंह राशि 20 अप्रैल 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 20 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 20 April)

लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न होगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 20 April
आज का राशिफल कन्या राशि 20 अप्रैल 2024
ये भी पढ़ेंः Vrishchik Masik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें मई में कैसा रहेगा आपका भविष्य

आज का राशिफल तुला राशि 20 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi 20 April)

संत समागम होगा, व्यक्तिगत या व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट से संबंधित समस्या होगी। आर्थिक लाभ होगा।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi 20 April
आज का राशिफल तुला राशि 20 अप्रैल 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 20 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 20 April)

आज का राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि वालों को कारोबार के विस्तार के लिए किसी न किसी रूप में सहयोग मिल सकेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी कार्य में अड़चन डाल सकते हैं, न्याय पक्ष मजबूत होगा।
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 20 April
आज का राशिफल वृश्चिक राशि 20 अप्रैल 2024

आज का राशिफल धनु राशि 20 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 20 April)

शनिवार को धनु राशि वालों की आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं, लोग आपका मजाक बना सकते हैं, फिजूलखर्च बढ़ेगा।
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 20 April
आज का राशिफल धनु राशि 20 अप्रैल 2024
ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Libra May: तुला राशि के युवाओं का व्यापार में बढ़ेगा रूझान, पढ़ें तुला मासिक राशिफल

आज का राशिफल मकर राशि 20 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 20 April)

मकर राशि वाले 20 अप्रैल को प्रसन्न रहें और व्यर्थ की चिंता छोड़ दें, जो समय और जो स्थिति अभी आप की है, बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। विवाह चर्चा सफल होगी, मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 20 April
आज का राशिफल मकर राशि 20 अप्रैल 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 20 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 20 April)

आपने पूर्व में जो वायदा किया था वह पूरा करने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खबर परेशान कर सकती है।
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 20 April
आज का राशिफल कुंभ राशि 20 अप्रैल 2024

आज का राशिफल मीन राशि 20 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 20 April)

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेनदेन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है, सूझबूझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 20 April
आज का राशिफल मीन राशि 20 अप्रैल 2024

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 20 April: शनिवार को वृषभ, तुला, धनु समेत 5 राशियों को धनलाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो