scriptSharp ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 8K TV, जानिए कीमत और अन्य खूबियां | Sharp launches worlds first 8K TV in Aquos Series | Patrika News

Sharp ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 8K TV, जानिए कीमत और अन्य खूबियां

Published: Sep 06, 2017 11:00:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शार्प ने लॉन्च किया है दुनिया का पहला 8K टीवी

Sharp Aquos Series 8K TV

Sharp Aquos Series 8K TV

नई दिल्ली। टेलीविजन की दुनिया में एक कदम आगे बढ़ाते हुए जापान इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शार्प ने दुनिया का पहला 8K टीवी लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने टेलीविजन को Aquos 8K सीरिज के तहत उातरा है। इस 8K पैनल में कई सारे टीवी सेट्स आए है जिनका डिस्पले रेजोल्यूशन 7680×4320 पिक्सल है। कंपनी के Aquos 8K सीरिज के पहले मॉडल LC-70X500 की सेल जापानी मार्केट में शुरू की जा चुकी है। खबर है कि जल्द ही इसे भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी उतारा जाएगा और टीवी की दुनिया में यह एक क्रांतिकारी मॉडल साबित होगा।


70 इंच का डिस्प्ले
Aquos 8K LC-70X500 टीवी में अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं साथ ही इसे फीचर्स भी अनोखे हैं। इसमें 70 इंच की 8के डिस्प्ले स्क्रीन है। इसमें एलसीडी स्क्रीन के लिए एलइडी बैकलाइटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें चार टीवी 4 HDMI पोर्ट कनेक्टिविटी वाले भी है। इस बड़ी स्क्रीन वाले टेलीविजन का कुल वजन 42.5 किलोग्राम है। ऐसे में 70 इंच की साइज में आने वलो अन्य टीवी की तुलना में ह थोड़ा हैवी है। खबर है कि इसी के साथ ही शार्प जल्द ही 8के स्मार्ट टीवी भी उतार सकती है जो गूगल एंड्रॉयड टीवी आॅपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

 

Aquos 8K टीवी की कीमत
फिलहाल इस Aquos 8K टीवी की कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह टीवी काफी ज्यादा कीमत वाला होगा। ऐसे में माना जा सकता है इस टीवी को आम इंसान मुश्किल से ही खरीद सकेगा। इसमें टेक्नोलॉजी काफी टेलेस्ट है क्योंकि भारत समेत पूरी दुनिया अभी केवल 4के टेक्नोलॉजी के बारे में ही जानती है। ऐसे में Aquos 8K सीरिज टीवी एक अनोखा और आश्चर्य वाला इंवेन्शन ही माना जा रहा है।

 

क्या होता है 8K डिस्पले
8K रेजोल्यूशन अथवा 8K UHD डिजिटल टेलीविजन और डिजिटल सिनेमेटॉग्राफी में अब तक की उच्च अट्रा हाई डेफिनिशन टेलीविजन रेजोल्यूशन है। 8K टेक्नोलॉजी का हॉरिजेंटल रेजोल्यूशन 7680 पिक्सल है तथा इसका डाइमेंशन 7680×4320 पिक्सल है। हाई डिस्पले रेजोल्यूशन की शुरूआत एचडी जिसमें 1280×720 पिक्सल रेजोल्यूशन होता है। इसके आगे फुल एचडी होता है जिसे 1K कहा जाता है इसमें 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन होता है। इसके आगे क्यूएचडी यानी 2के होता है जिसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल रेजोल्यूशन होता है। इसके आगे यूएचडी यानी 4 के होता है 4096×2160 पिक्सल रेजोल्यूशन होता है। इसके बाद अब क्वॉड एचडी यानी 8के आया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 7680×4320 है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो