1. Aconrentdelhi.com: जैसा की नाम से ही पता चलता है यह साइट केवल दिल्ली शहर में ही किराए पर प्रोडक्ट सपलाई करती है। इस साइट पर जाकर आप AC रेंट पर ले सकते हैं। साथ ही यहां से आप AC रिपेयर, AC इंस्टॉल जैसे सुविधाएं भी ले सकते हैं।
2. Rentomojo.com: इस वेबसाइट की मदद से आप AC किराए पर ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपना कोई सामान भी किराए पर देने के लिए इस साइट पर लिस्ट करा सकते हैं। AC रेंट पर लेने के लिए इस साइट पर मात्र 1,709 रुपये शुरुआती कीमत दे कर आप ले सकते हैं। इसके अलावा इस वेबसाइट पर आपको होम अप्लाइंस, फर्निचर से लेकर बाइक तक किराए पर ले सकते हैं।
3. Snaponrent.com: इस साइट से भी आप AC किराए पर ले सकते हैं। ध्यान रहे इस साइट के जरिए आप AC किसी निर्धारित समय के लिए नहीं बल्कि पूरे सीजन के लिए रेंट पर आपको लेना होगा। आपको कम से कम 6 महीने के लिए AC रेंट पर लेना होगा। इसके अलावा आप कई और इलेक्ट्रॉनिक सामान यहां से किराए पर ले सकते हैं।