scriptयह 5 जुगाड़ आपके टीवी को बना देंगे स्मार्ट टीवी | 5 ways to convert your ordinary TV into Smart TV | Patrika News

यह 5 जुगाड़ आपके टीवी को बना देंगे स्मार्ट टीवी

Published: Aug 09, 2015 03:12:00 pm

जब आप अपने साधारण
टीवी को ही स्मार्ट बना सकते हैं तो स्मार्ट टीवी क्यों खरीदना, पढ़ें
तरीका

Smart TV

Smart TV

नई दिल्ली। स्मार्ट टीवी खरीदने जाएंगे तो बेशक यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है, लेकिन अगर आप अपने टीवी को ही स्मार्ट टीवी में बदल सकें तो। आप ऎसा कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं इ सके 5 जुगाड़ –
Smart TV
1. क्रोमकास्ट

इस डिवाइस की मदद से आप टैब, स्मार्टफोन से मूवीज, वीडियो आदि अपने टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप गूगल कास्ट एक्स्टेंशन एप भी इंस्टॉल कर सकते हैं।
Smart TV
2. टीवी 2

इस डिवाइस के जरिए आप अपने टीवी पर वायरलेस यूट्यूब आदि चला सकते हैं। इसके साथ आने वाले सॉफ्टवेयर आपको दिशा-निर्देश भी देते हैं।
Smart TV
3. डब्ल्यूडी टीवी लाइव

यह डिवाइस आपको पर्सनल कंटेंट को टीवी पर देखने की सुविधा देता है। यह किसी भी फॉर्मेट को सपोर्ट करने में सक्षम है।
Smart TV
4. आइरिवो स्मार्ट टीवी

यह स्मार्ट पीसी आपकी टीवी की कमी को पूरा करता है साथ ही आपको एंड्रॉयड के साथ जोड़कर स्ट्रीमिंग की भी सुविधा देता है।
Smart TV
5. एस्ट्रम

एस्ट्रम की एंड्रॉयड मैजिक स्टिक से आप साधारण टीवी को भी स्मार्ट टीवी बना सकते हैं। इससे आपका टीवी सभी एंड्रॉयड सुविधाएं देने में सक्षम हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो