scriptप्रियंका-निक को मिला शादी का लाइसेंस, इस दिसंबर रॅायल वैडिंग के लिए हो जाइए तैयार! | priyanka chopra and nick jonas obtained their marriage license | Patrika News

प्रियंका-निक को मिला शादी का लाइसेंस, इस दिसंबर रॅायल वैडिंग के लिए हो जाइए तैयार!

locationमुंबईPublished: Nov 09, 2018 02:33:46 pm

Submitted by:

Riya Jain

पिछले सप्ताह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ब्रेवरी हिल्स कोर्टहाउस गए थे और वहां उन्होंने लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की।

priyanka chopra and nick jonas obtained their marriage license

priyanka chopra and nick jonas obtained their marriage license

बॉलीवुड और हॅालीवु़ड में अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी करने वाली हैं। खबर है कि दोनों को अमरीका में शादी का लाइसेंस मिल गया है। इसी के साथ दोनों इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

priyanka

अमरीका में मिला शादी का लाइसेंस

वेबसाइट ‘दब्लास्ट डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अगस्त में दोनों की सगाई हुई थी। पिछले सप्ताह दोनों ब्रेवरी हिल्स कोर्टहाउस गए थे और वहां उन्होंने लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शादी के लाइसेंस को दिसंबर में भारत लाने की सोच रहे हैं और दिसंबर में शादी के बाद इस लाइसेंस को वह अमेरिका में पेश करेंगे। इससे दोनों देशों में उनकी शादी के वैध माना जाएगा।

priyanka

पिछले दिनों की बैचलरेट पार्टी

प्रियंका और निक इस साल दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रियंका ने अपनी बहन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ अमरीका में बैचलरेट पार्टी की थी। प्रियंका और उसकी गर्ल गैंग ने पाजामा पार्टी भी काफी स्टाइलिश तरीके से मनाया था, जिसमें प्रियंका के साथ उनकी चचेरी बन परिणीति के अलावा सोफी टर्नर, नताशा पाल और अरबपति ईशा अंबानी भी शामिल हुईं।

priyanka

सोशल मीडिया पर छाई हुई है प्रियंका चोपड़ा

हाल में अमेरिका में शानदार वक्त बिताने के बाद प्रियंका अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ मुंबई लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट से निकलते वक्त प्रियंका और परिणीती दोनों काफी उल्लसित नजर आईं। प्रियंका और परिणीति दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पार्टी और ट्रिप की ढेर सारी तस्वीरें साझा की थी। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण भारत और अमेरिका के बीच लगातार आना-जाना कर रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो