scriptLOVE STORY : प्रियंका को देख दीवाने हो गए थे निक,मोबाइल से किया ये मैसेज फिर… | priyanka chopra and nick jonas love story | Patrika News

LOVE STORY : प्रियंका को देख दीवाने हो गए थे निक,मोबाइल से किया ये मैसेज फिर…

locationमुंबईPublished: Oct 31, 2018 09:46:11 am

Submitted by:

Riya Jain

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि निक ने हम दोनों के रिश्ते के लिए पहल की थी।

priyanka chopra and nick jonas love story

priyanka chopra and nick jonas love story

बॅालीवुड के बाद हॅालीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब जल्द ही हॅालीवुड के पॅाप स्टार सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली है। दोनों की शादी से जुड़ी खबरें इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं। फिलहाल शादी की डेट और वेन्यू को लेकर कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ये जोड़ा 2 नवंबर को शादी करेगा। शादी से पहले की सारी रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल में प्रियंका ने न्यूयॅार्क में ब्राइडल शॅावर पार्टी सेलिब्रेट की। इस पार्टी में उनकी मां और सास दोनों मौजूद थी।

priyanka-nick

इस वक्त निक और प्रियंका की कैमिस्ट्री देखने लायक हैं। प्रियंका धीरे-धीरे अपने और निक के बारे में काफी कुछ सीक्रेट्स बता रही हैं। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि निक ने हम दोनों के रिश्ते के लिए पहल की थी।

 

priyanka-nick

जी हां, एक इवेंट में प्रियंका ने अपनी और निक जोनस की प्रेम कहानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निक ने ही इस लव स्टोरी में पहला कदम बढ़ाया था। प्रियंका ने बताया,’ उसने मुझे मैसेज किया था।

priyanka-nick

उसने लिखा, ‘मुझे लगता है कि हमें कनेक्ट होना चाहिए।’ इस तरह हमारी बातचीत आगे बढ़ी।’ तो कहा जा सकता है कि अगर उस दिन निक, प्रियंका को मैसेज न करते तो आज शायद ही दोनों एकसाथ होते।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो