scriptकरीबी ने किया था खुलासा, बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद सुसाइड करना चाहती थीं प्रियंका, असल सच हैरान कर देगा | priyanka birthday when ex manager prakash claims about peecee suicide | Patrika News
हॉलीवुड

करीबी ने किया था खुलासा, बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद सुसाइड करना चाहती थीं प्रियंका, असल सच हैरान कर देगा

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका ने कभी खुदखुशी करने की कोशिश की थी….

Jul 20, 2019 / 08:14 am

भूप सिंह

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को पूरे 37 साल की हो चुकी हैं। प्रियंका ने पति निक जोनस और अपने ससुराल वालों के साथ अपना बर्थडे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। जन्मदिन के पहले से ही बॉलीवुड सेलेब्स और प्रियंका के फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे थे। निक ने भी प्रियंका की एक तस्वीर शेयर करते हुए रोमांटिक मैसेज लिखकर बर्थडे विश किया। अब प्रियंका के केक काटने का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra

प्रियंका ने की थी खुदखुशी की कोशिश
साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका ने कभी खुदखुशी करने की कोशिश की थी। इसका खुलासा प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू ने किया था। हालांकि, प्रियंका ने इस बात को खारिज किया था।

Priyanka Chopra

2016 में हुआ था खुलासा
साल 2016 में टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड करने के बाद प्रियंका के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू ने एक के बाद एक ट्वीट किए थे। प्रकाश जाजू ने लिखा था, ‘प्रियंका चोपड़ा कॅरियर के शुरुआती दौर में डिप्रेशन में आ गई थी। प्रकाश जाजू के मुताबिक- प्रियंका ने दो-तीन बार आत्महत्या तक की कोशिश की थी। उस दौरान प्रियंका और उनके बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट के बीच काफी झगड़ा होता था। प्रियंका रात को दो-तीन बजे मुझे कॉल किया करती थी। मैं उसे रात को असीम के घर से ले जाता था।

Priyanka Chopra

बिल्डिंग की बालकनी से कूदकर जान देना चाहती थीं देसी गर्ल
प्रकाश जाजू ने ट्वीट में लिखा था,’बॉयफ्रेंड असीम से झगड़े के बाद प्रियंका कार लेकर सुसाइड करने के लिए वसई चली गईं। इसके अलावा प्रियंका ने एक बार बिल्डिंग की बालकनी से कूद कर अपनी जान जाने की कोशिश की थी। हालांकि, मैंने उसे बचा लिया। प्रकाश का कहना है ,’एक बार तो मैंने प्रियंका को कुर्सी से बांध दिया था। उनकी सेफ्टी के लिए फ्लैट में सेफ्टी ग्रिल लगाने पड़े थे। प्रियंका ने प्रकाश के ऐसे सभी दावों को एकदम बकवास बताया था।

प्रियंका ने बताया इन बातों को बकवास
प्रियंका ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए इन सब बातों को बकवास बताया था। उन्होंने कहा था कि जो आदमी मुझे हैरेस करने के कारण जेल जा चुका है। ऐसे में इस शख्स की कोई विश्वसनीयता नहीं है। प्रकाश जाजू ने साल 2004 में प्रियंका पर केस किया था। प्रकाश जाजू ने साल 2004 में प्रियंका पर केस किया था। प्रकाश जाजू ने प्रियंका चोपड़ा पर लीगल कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाकर कोर्ट में केस दायर कर कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने ये मामला आपसी सहमति से सुलझाने की बात कही थी।

Home / Entertainment / Hollywood News / करीबी ने किया था खुलासा, बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद सुसाइड करना चाहती थीं प्रियंका, असल सच हैरान कर देगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो