scriptप्रियंका के पति निक जोनस बने अमरीकी सैनिक, अमरीका और इंडिया में रिलीज होगी मूवी | Nick Jonas new movie Midway to release in US and India | Patrika News

प्रियंका के पति निक जोनस बने अमरीकी सैनिक, अमरीका और इंडिया में रिलीज होगी मूवी

locationमुंबईPublished: Oct 15, 2019 04:55:33 pm

सिंगर निक जोनस ( Nick Jonas ) की नई मूवी का नाम ‘मिडवे’ ( Midway Movie) है। द्वितीय विश्व युद्ध ( Second World War ) की पृष्ठभूमि पर बनी इस मूवी में निक एक अमरीकी नेवी सैनिक का किरदार निभाएंगे।

प्रियंका के पति निक जोनस बने अमरीकी सैनिक, अमरीका और इंडिया में रिलीज होगी मूवी

प्रियंका के पति निक जोनस बने अमरीकी सैनिक, अमरीका और इंडिया में रिलीज होगी मूवी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) के अमरीकी सिंगर पति निक जोनस ( Nick Jonas ) की नई मूवी का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। शादी के बाद निक की ये पहली मूवी है। सिंगर निक जोनस की नई मूवी का नाम ‘मिडवे’ ( Midway ) है। द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस मूवी में निक एक अमरीकी नेवी सैनिक का किरदार निभाएंगे।

प्रियंका के पति निक जोनस बने अमरीकी सैनिक, अमरीका और इंडिया में रिलीज होगी मूवी

इससे पहले भी निक जोनस ने कुछ फिल्मों में काम किया है। हाल ही में ‘मिडवे’ मूवी के करैक्टर पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं। अन्य स्टारकास्ट के साथ निक जोनस सैनिक के रूप में नजर आ रहे हैं। निक के अलावा इस मूवी में कई नामचीन बॉलीवुड स्टार्स हैं। इनमें मैंडी मूरे, वूडी हारेलसन, इड स्क्रेन, डेरेन क्रिस, डेनिस क्वैड, पैट्रिक विल्सन, ल्यूक इवांस, ल्यूक केलिनटैंक, अरॉन एक्चार्ट और कीरान जॉनसन जैसे नाम शामिल हैं।

प्रियंका के पति निक जोनस बने अमरीकी सैनिक, अमरीका और इंडिया में रिलीज होगी मूवी

‘मिड वे’ मूवी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई सत्य घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी मिडवे युद्ध के ईद-गिर्द घूमती है। कहानी की पटकथा में उस समय के नाविकों और नेताओं के बयानों के आधार पर तैयार की गई है। इस फिल्म का निर्देशन रोनाल एमेरिच करेंगे। ‘मिडवे’ को अमरीका और भारत में इसी साल 8 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

https://twitter.com/hashtag/MidwayMovie?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
‘मिडवे’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो