scriptनाओमी कैंपबेल: सबसे खूबसूरत मॉडल, कोकीन की लत, माइक टाइसन से जुड़ा नाम | Birthday special: Unknown facts about British Model naomi campbell | Patrika News

नाओमी कैंपबेल: सबसे खूबसूरत मॉडल, कोकीन की लत, माइक टाइसन से जुड़ा नाम

Published: May 22, 2018 02:27:50 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

उन्होंने काफी संघर्ष के बाद फैशन इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई

Naomi Campbell

Naomi Campbell

दुनिया की सबसे खूबसूरत मॉडल माने जाने वाली नाओमी कैंपबेल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। नाओमी का जन्म 22 मई 1970 को साउथ लंदन में हुआ था। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद फैशन इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। नाओमी ने अपने पिता को कभी नहीं देखा। जब वह गर्भ में थी तो उसके पिता उसकी मां को छोड़कर चले गए थे।
विवादों से रहा नाता:
कैंपबेल अपने से जुड़े विवादों को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रही हैं। उनको गुस्सा बहुत ज्यादा आता है। अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण वह कई बार विवादों में रह चुकी हैं। उन परा चार बार अपने सहयोगियों के साथ मारपीट करने के मामले दर्ज हो चुके हैं। इतना ही नहीं उनके ऐसे स्वभाव के कारण उन्हें रिप्रेजेंट करने वाली इलीट मॉडल मैनेजमेंट कंपनी ने उनसे नाता तोड़ लिया था। कंपनी का कहना था कि उनके इस व्यवहार और स्टाफ को गालियां देने जैसी बातों की भरपाई पैसों या अन्य किसी चीज से नहीं हो सकती।
नाओमी कैम्पबेल: सबसे खूबसूरत मॉडल, कोकीन की लत, माइक टाइसन से जुड़ा नाम
10 साल की उम्र में पहला पब्लिक अपीयरेंस:
नाओमी के पिता तो उनकी मां को तभी छोड़कर चले गए थे, जब वह गर्भ में थी। इसके बाद नाओमी ने अपने सौतेले पिता का सरनेमम कैंपबेल अपने नाम के साथ जोड़ा। उनकी मां एक मॉर्डन डांसर थीं। इसी वजह से उनके शुरुआती दिन रोम में बीते। कैंपबेल ने बहुत कम उम्र में ही थिएटर आर्ट्स सीखना शुरु कर दिया था। सात साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस दी थी।
माइकल जैक्सन और बॉब मार्ले के म्यूजिक वीडियो में आई नजर:
नाओमी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। वह बॉब मार्ले और माइकल जैक्सन के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। वह अपने 16वें बर्थडे पर पहली बार ब्रिटिश मैगजीन के कवर पर दिखीं। 1966 के बाद वह वोग मैगजीन के कवर पर नजर आने वाली पहली ब्लैक कवर गर्ल बनीं।
नाओमी कैम्पबेल: सबसे खूबसूरत मॉडल, कोकीन की लत, माइक टाइसन से जुड़ा नाम
माइक टाइसन और रॉबर्ट डि निरो के साथ जुड़ा नाम:
कैम्पबेल अपने अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। उनका नाम मशहूर बॉक्सर माइक टाइसन और अभिनेता रॉबर्ट डि निरो के साथ जुड़ चुका है।
कोकीन और शराब की लत:
नाओमी को कोकीन और शराब की लत भी रह चुकी है। अपनी इस गलत आदत के कारण वह साल 1999 में रिहैब भी जा चुकी हैं। एक बार उन्होंने अपनी इस आदत के बारे में कहा था, ‘मैं मजे कर रही थी। अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जी रही थी, दुनिया घूम रही थी। इसी दौरान ये आदत भी लगी। वैसे ये आदत बुरी है।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो