scriptखुराफाती तत्वों ने सोशल मीडिया पर फैलाई दंगे की अफवाह, रोहतक में सुरक्षाबलों की तैनाती | Rumors of riot in Rohtak, security forces are posted | Patrika News

खुराफाती तत्वों ने सोशल मीडिया पर फैलाई दंगे की अफवाह, रोहतक में सुरक्षाबलों की तैनाती

locationहिसारPublished: May 23, 2019 06:16:54 pm

Submitted by:

Prateek

माहौल खराब होने की बात सामने आते ही प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है…

police

police

(रोहतक,हिसार): देश में इस समय हर इंसान की जुबां पर (lok sabha election 2019 result) चुनावी चर्चा है। भाजपा समर्थकों में खुशी है तो कांग्रेस व अन्य विरोधी दल के कार्यकर्ता थोडे मायूस है। (lok sabha election) चुनाव है एक जीतता है तो दूसरा हारता जरूर है। फिर भी लोकतंत्र की खासियत है कि जीत हार के फासले के बावजूद भी यहां सब एक साथ बंधे है। पर ऐसे माहौल का फायदा उठाकर शैतानी तत्व भी सक्रिय हो गए है। रोहतक में ऐसे ही खुराफाती तत्वों ने सोशल मीडिया का दुरूपयोग करते हुए दंगे भड़कने की झूठी अफवाह फैला दी है। माहौल खराब होने की बात सामने आते ही प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार कुछ खुराफाती तत्वों ने सोशल मीडिया पर रोहतक में माहौल खराब होने की बात पोस्ट की। सोशल मीडिया पर यह अफवाह आग की तरह फैल गई। चुनावी माहौल में प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है। दंगे की अपवाह सामने आने के बाद प्रशासन और भी अलर्ट हो गया। तुरंत प्रभाव से अतिरिक्त सुरक्षाबलों को रोहतक भेजा गया। सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है।


बता दें कि रोहतक कांग्रेस का गढ़ रहा है। निवर्तमान सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा यहां से 2014 में सांसद रहे। इससे पहले उनके पिता व दादा भी इस सीट से जीत चुके है। हुड्डा परिवार से आए नेताओं ने 9 बार रोहतक सीट जीती है। हाल ही में इस सीट पर संपन्न हुई (lok sabha election 2019 result update) मतगणना में दीपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के प्रत्याशी अरविंद कुमार से हार गए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो