scriptशाह के दौरे से हरियाणा में होगी सियासी तोडफ़ोड़,भाजपा का दामन थामने की तैयारी में इतने विधायक | many opposition leaders may join bjp on amit shah's hisar rally | Patrika News

शाह के दौरे से हरियाणा में होगी सियासी तोडफ़ोड़,भाजपा का दामन थामने की तैयारी में इतने विधायक

locationहिसारPublished: Feb 19, 2019 08:10:10 pm

Submitted by:

Prateek

शाह अपने आगामी दौरे मेंतीन लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे…
 
 

amit shah file photo

amit shah file photo

(चंडीगढ़,हिसार): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे के दौरान प्रदेश में सियासी उठापटक होने की प्रबल संभावना है। भाजपा की एक बड़ी लॉबी शाह के इस दौरे को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विरोधी राजनीतिक दलों में सेंध लगाने में जुटी है, जिसकी तैयारी हो चुकी है।


अमित शाह आगामी 25 फरवरी को हिसार में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। हिसार में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हिसार लोकसभा क्षेत्र के अलावा सिरसा व भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता, सांसद, विधायक व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह के हिसार दौरे के दौरान हरियाणा के आधा दर्जन विधायक भाजपा का दामन थामने की तैयारी में हैं। विरोधी राजनीतिक दलों के वर्तमान विधायकों को अपने पाले में करने के लिए भाजपा ने सत्ता व संगठनात्मक रूप से पूरा जोर लगा दिया है, जिसमें उन्हें कामयाबी भी मिल चुकी है। बताया जाता है कि अमित शाह की मौजूदगी में इनेलो के दो से तीन विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इनमें से एक विधायक की खबरें तो पिछले दिनों मीडिया में वायरल हो चुकी हैं।

 

उक्त इनेलो विधायक ने अभी तक भाजपा में शामिल होने की खबरों का सार्वजनिक रूप से खंडन नहीं किया है। इसके अलावा दो से तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वर्तमान विधानसभा में निर्दलीय विधायकों की संख्या पांच है। जिनमें कलायत से जयप्रकाश, पुन्हाना से रहीसा खान, पुंडरी से दिनेश कौशिक, समालखा से रविंद्र मछरौली और सफीदों से जसबीर देसवाल का नाम शामिल है। जयप्रकाश जींद उपचुनाव के दौरान खुलकर कांग्रेस के साथ चले गए हैं। अन्य चार विधायक पहले से भाजपा को समर्थन दे चुके हैं। रहीसा खान को हरियाणा वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनाया जा चुका है। निर्दलियों विधायकों में से दो से तीन विधायक खुलकर भाजपा में शामिल होने का मन बना चुके हैं। यह सभी विधायक अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा में आने वाले सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में राजनीतिक रूप से मजबूत हैं। जो आगामी चुनाव में फिर से भाजपा के माध्यम से अपनी दावेदारी को मजबूत करेंगे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो