scriptअलर्ट हो जाइए…तमिलनाडु के 9 जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया | Patrika News
ख़बरें सुनें

अलर्ट हो जाइए…तमिलनाडु के 9 जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया

सेलम 42.3 डिग्री सेल्सियस पर उबल रहा

चेन्नईApr 24, 2024 / 08:05 pm

PURUSHOTTAM REDDY

Tamilnadu heatwave

चेन्नई. तमिलनाडु के नौ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु के 9 जिलों में मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान दर्ज किया गया। वहीं सेलम में सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंतरिक तमिलनाडु के नौ जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। ईरोड में तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद तिरुपत्तूर में 41.6 डिग्री सेल्सियस, करुर के परमथी में 41.5 डिग्री सेल्सियस और वेलूर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मपुरी और मदुरै शहर में तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नामक्कल में 40.5 और तिरुचि में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेष आंतरिक तमिलनाडु के मैदानी इलाकों में तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चेन्नई में पारा 38.3 डिग्री सेल्सियस
बुधवार सुबह 8.30 बजे समाप्त होने वाली 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान आंतरिक तमिलनाडु के मैदानी इलाकों के कई इलाकों में सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। ईरोड, धर्मपुरी और करुर जिलों सहित उत्तर के अंदरूनी हिस्सों में कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस ऊपर बढ़ गया है। साथ ही ईरोड जिले में लू की स्थिति बनी हुई है। चेन्नई में मीनम्बाक्कम (एमबीके) में 38.3 डिग्री सेल्सियस और नुंगमबाक्कम में 36.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Tamilnadu heatwave

Home / News Bulletin / अलर्ट हो जाइए…तमिलनाडु के 9 जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो