scriptभूमि पूजन में शामिल होकर राम जन्म स्थली से लौटा था, सरेआम बदमाशों ने मार दी गोली | Firing On Youth Who Returned From Ram Mandir Bhumi Pujan In Ranchi | Patrika News
हजारीबाग

भूमि पूजन में शामिल होकर राम जन्म स्थली से लौटा था, सरेआम बदमाशों ने मार दी गोली

कुंदन 3 दिन पहले ही अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटा था (Firing On Youth Who Returned From Ram Mandir Bhumi Pujan In Ranchi) (Jharkhand News) (Hazaribagh News) (Ram Mandir) (Ram Mandir Bhumi Pujan)…

हजारीबागAug 11, 2020 / 05:10 pm

Prateek

भूमि पूजन में शामिल होकर राम जन्म​स्थली से लौटा था, सरेआम बदमाशों ने मार दी गोली

भूमि पूजन में शामिल होकर राम जन्म​स्थली से लौटा था, सरेआम बदमाशों ने मार दी गोली

(हजारीबाग,रांची): अपराधी सिर उठाए घूम रहे हैं और कानून व्यवस्था बेबस उन्हें ताकने को विवश है। जी हां यहां ऐसा ही हुआ है। सरेआम एक व्यापारी को बाइक सवार अपराधी गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से व्यापारी बुरी तरह से घायल हो गया, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें

पाक को लगा झटका, UNGA अध्यक्ष ने कश्मीर मुद्दे पर शिमला समझौते की याद दिलाई

यह घटना झारखंड की राजधानी रांची की है। जिले के लालपुर इलाके में आदिवासी छात्रावास के पास मार्बल की दुकान है। कुंदन वहां अपनी बहन और एक अन्य महिलाकर्मी के साथ मौजूद था। बाइक से आए बदमाश दुकान में घुसे और गोलीबारी शुरू कर दी। एक गोली दुकान के बोर्ड में घुस गई दूसरी कुंदन को लग गई।

यह भी पढ़ें

SBI ने शुरू की खास सुविधा, देश के 54 लाख Pensioners उठा सकेंगे फायदा

गोलीबारी से चारों ओर दहशत फैल गई। बदमाश वहां से तुरंत फरार हो गए। घायल कुंदन को रिम्स में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सौरभ ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली किस वजह से मारी गई है इसे लेकर जांच जारी है। यहां किसी भी तरह का सांप्रदायिक एंगल सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस रंगदारी समेत अन्य पहलुओं से अनुसंधान कर रही है।


यह भी पढ़ें

Sushant के पिता की Rhea Chakraborty और Shruti Modi से की गई चैट आई सामने, बेटे से मिलने की कर रहे हैं गुजारिश

कुंदन के साथ काम करने वाली महिला ने बताया कि कुंदन 3 दिन पहले ही अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटा था। आते ही इस तरह हमले के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। परिजनों ने भी कुंदन की किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है।

Hindi News/ Hazaribagh / भूमि पूजन में शामिल होकर राम जन्म स्थली से लौटा था, सरेआम बदमाशों ने मार दी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो