script2 भाईयों की कुल्हाडी से काटकर हत्या, मां खाना लेकर पहुंची तो देखा भयानक मंजर | 2 Brothers Killed By Axe In Gumla Jharkhand | Patrika News
हजारीबाग

2 भाईयों की कुल्हाडी से काटकर हत्या, मां खाना लेकर पहुंची तो देखा भयानक मंजर

इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई (2 Brothers Killed By Axe In Gumla Jharkhand) (Jharkhand News) (Hazaribagh News) (Gumla News)…

हजारीबागAug 29, 2020 / 06:48 pm

Prateek

2 भाईयों की कुल्हाडी से काटकर हत्या, मां खाना लेकर पहुंची तो देखा भयानक मंजर

2 भाईयों की कुल्हाडी से काटकर हत्या, मां खाना लेकर पहुंची तो देखा भयानक मंजर

(गुमला,हजारीबाग): झारखंड के गुमला जिले में घर से 2 भाईयों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कुल्हाडी से वार कर दोनों की हत्या की गई थी। घर के अलग—अलग कमरों से दोनों के खून के शव बरामद हुए। इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें

Happy Birthday Nagarjuna: खिलाड़ी के गोल्ड जीतने पर अभिनेता ने तोहफे में दी ‘BMW X5’, कीमत सुन लोगों के उड़े होश


जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव की यह घटना है। मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश बेक (35), जोसेफ बेक (32) दोनों मृतक आपस में भाई थे। दोनों फिलहाल कोई काम नहीं कर रहे थे। अब इनके घर में केवल उनकी मां कृपा बेक और छोटा भाई जॉन बास्को बचा है। आर्मी से रिटायर्ड उनके पिता का पहले देहांत हो गया।

यह भी पढ़ें

Anna Hazare का दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने से इनकार, BJP की अपील ‘दुर्भाग्यपूर्ण’

मृतकों की मां ने बताया कि उनके दो घर है। वह अपने छोटे बेटे जॉन के साथ नए घर में रहती हैं। जबकि दोनों बेटे प्रकाश व जोसेफ पुराने घर में रहते थे। वह दोनों गांव के लड़कों के साथ घूमते रहते थे। शुक्रवार पूरा दिन वह नहीं दिखे, रात को जब मां खाना देने उनके घर गई तो दोनों बेटों के शव देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी तरह उसने गांव वालों को इस बात की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें

Jammu Kashmir: BSF जवानों को बड़ी कामयाबी, सांबा सेक्टर में मिली पाकिस्तान जाने वाली सीक्रेट सुरंग

पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाडी बरामद की है। बताया जा रहा है कि इसी कुल्हाडी से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके से डिस्पोजल ग्लास भी मिले है। पुलिस को शक है कि गुरुवार देर रात यहां कई लोगों ने पार्टी की थी। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है।

Hindi News/ Hazaribagh / 2 भाईयों की कुल्हाडी से काटकर हत्या, मां खाना लेकर पहुंची तो देखा भयानक मंजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो