scriptराशन वितरण की नई पद्धति में भी सेंध लगाई, 30 करोड़ का घोटाला, देखें वीडियो | UP minister atul garg says Ration distribution scam of 30 crore | Patrika News

राशन वितरण की नई पद्धति में भी सेंध लगाई, 30 करोड़ का घोटाला, देखें वीडियो

locationहाथरसPublished: Oct 15, 2018 01:11:46 pm

Submitted by:

suchita mishra

उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा- सरकार इन लोगों से सख्ती के साथ निपट रही है।

minister

minister

हाथरस। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग का कहना है कि राशन वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए नई पद्धति लागू की गई थी। इसके तहत पॉस मशीनें लगाई गई थीं। इस पद्धति में भी सेंध लगा दी और 30 करोड़ रुपये का अनाज घोटाला किया। इन लोगों से सख्ती से निपटा जा रहा है। अनाज घोटाले को लेकर प्रदेश के अंदर काफी संख्या में एफआईआर दर्ज हुई हैं। सत्ता में आने के बाद 30 लाख फर्जी राशन कार्ड निरस्त कराए। 40 लाख लोगों के नए राशन कार्ड बनवाए हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि प्रदेश में राशन लेने वालों की संख्या में गिरावट आई है।
गंगा सफाई में समस्या
श्री गर्ग हाथरस में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित मेले के समापन समारोह में शिरकत करने आये थे। इससे पहले उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि गंगा की सफाई की जिम्मेदारी हमारी पार्टी ने ली थी। इसे साफ करने के लिए प्रयास भी किया जा रहा है। इसके लिए हमारी सरकार की ओर से अलग से उमा भारती को जिम्मेदारी दी गई है। यह जरूरी नहीं कि जितना समय सफाई के लिए निर्धारित किया गया था, उतने समय में रिजल्ट आ सके। नाली-नालों के आकलन में कुछ कमी रह गई, जिसके कारण यह समस्या आ रही है।
Must Read – इन नौ औषधियों में बसते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूप, सेवन करने से पास भी नहीं भटक सकती कोई बीमारी

शिवपाल पर बोलने से इनकार
उन्होंने सेक्युलर मोर्चा बनने और शिवपाल यादव को सरकार की ओर से बंगला और सुरक्षा दिए जाने के सवाल पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इस मौके पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो