scriptबसपा से निलंबित किए जाने के बाद रामवीर उपाध्याय का बड़ा कदम, बड़े उलटफेर की तैयारी | Ramveer upadhyay submitted No confidence motion proposal to DM | Patrika News

बसपा से निलंबित किए जाने के बाद रामवीर उपाध्याय का बड़ा कदम, बड़े उलटफेर की तैयारी

locationहाथरसPublished: Jun 01, 2019 05:59:07 pm

जल्द ही बड़ी उठा पटक होने का आनुमान है और पुनः उपाध्याय परिवार का कब्जा हो सकता है।

ramveer upadhyay

बसपा से निलंबित किए जाने के बाद रामवीर उपाध्याय का बड़ा कदम, बड़े उलटफेर की तैयारी

हाथरस। बहुजन समाज पार्टी से निलंबित किए गए कद्दावर नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने लोकसभा चुनाव के बाद पहली बड़ी रणनीति पर काम शुरू कर दी है। एक बार फिर वह अपने परिवार के सदस्य को जिला पंचायत अध्य़क्ष की कुर्सी पर काबिज कराने के लिए जुट गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष अविस्वास प्रस्ताव पेश किया है।
ramveer upadhyay
16 सदस्य साथ होने का दावा

रामवीर उपाध्याय जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। रामवीर ने दावा किया है कि जिला पंचायत के कुल 25 में से 16 सदस्य उनके साथ हैं। इसलिए अविस्वास प्रस्ताव लाया जाए। इसके बाद जिले क राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जल्द ही बड़ी उठा पटक होने का आनुमान है और पुनः उपाध्याय परिवार का कब्जा हो सकता है।
बता दें कि वर्तमान में सपा की जिलाध्यक्ष ओमवती यादव उर्फ बुआ जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। पूर्व में बसपा की तरफ से रामवीर उपाध्याय के अनुज विनोद उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष थे, सपा ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर उनसे यह कुर्सी छीनी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो