scriptकद्दावर बसपा नेता रामवीर उपाध्याय और पत्नी सीमा उपाध्याय पर उनके छोटे भाई ने लगाए गंभीर आरोप | Mukul Upadhyay says Ramveer Upadhyay can kill me | Patrika News

कद्दावर बसपा नेता रामवीर उपाध्याय और पत्नी सीमा उपाध्याय पर उनके छोटे भाई ने लगाए गंभीर आरोप

locationहाथरसPublished: Nov 09, 2018 06:44:23 pm

मुकुल उपाध्याय ने बड़े भाई पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय व भाभी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Seema Ramveer

कद्दावर बसपा नेता रामवीर उपाध्याय और पत्नी सीमा उपाध्याय पर उनके छोटे भाई ने लगाए गंभीर आरोप

हाथरस। एक तरफ अन्य पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैैं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में घमासान छिड़ गया है। बसपा प्रमुख मायावती द्वारा निष्कासित किए गए मुकुल उपाध्याय ने मायावती सहित अपने बड़े भाई पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय व भाभी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगए हैं।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS बसपा प्रमुख मायावती पर लगा टिकट के बदले पांच करोड़ रुपए मांगने का आरोप

जान को बताया खतरा

बता दें कि गुरुवार को ही बसपा प्रमुख मायावती के निर्‌देश पर मुकुल उपाध्याय को छह साल के निष्कासित किया गया है। इसके बाद मुकुल ने आज प्रेस कॉन्फेरंस कर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकुल उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय व भाभी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय से अपनी जान को खतरा बताया था। मुकुल ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि बड़े भाई पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय उनकी हत्या करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS मायावती ने इस दिग्गज ब्राह्मण नेता को बसपा से किया निष्कासित

सीमा को अलीगढ़ से लड़ाना चाहते हैं रामवीर

मुकुल का तर्क है क्योंकि वह अलीगढ़ से लोकसभा का टिकट मांग रहे थे लेकिन उनके बड़े भाई रामवीर उपाध्याय अपनी पत्नी सीमा उपाध्याय को अलीगढ़ से चुनाव लड़ाना चाहते हैं इसलिए रामवीर उनकी हत्या करा सकते हैं। साथ ही मुकुल उपाध्याय ने मायावती पर टिकट के बदले पांच करोड़ रुपए मांगनने का भी आरोप लगाया है। रुपए न दे पाना अपने निष्कासन की वजह बताई है।
कद्दावर नेता हैं रामवीर

बता दें कि बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को हाथर, आगरा, अलीगढ़ सहित पश्चिममी उत्तर प्रदेश में बड़े नेता के तौर पर जाना जाता है। उनकी यहां खासी पकड़ मानी जाती है खासकर ब्राह्मणों में। रामवीर उपाध्याय ऐसे नेताओं में शुमार हैं जिनके परिवार के लगभग सभी सदस्य राजनीति में हैं। पत्नी से लेकर भाई सभी राजनीति में। इन सबको रामवीर उपाध्याय ही राजनीति में लाए। यह पहला मौका है जब रामवीर उपाध्याय के परिवार की रार खुल कर सामने आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो