scriptजानलेवा हो रही गर्मी, अब लंच का समय बदलें, जानिए और क्या करें | Heat stroke how to avoid death danger latest news | Patrika News

जानलेवा हो रही गर्मी, अब लंच का समय बदलें, जानिए और क्या करें

locationहाथरसPublished: Apr 12, 2019 10:40:15 am

गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक, डीहाइड्रेशन, त्वचा संक्रमण, आंखों का संक्रमण, पेट संक्रमण जैसी समस्याएं सामने आती है।
 

girl

गर्मी

हाथरस। चुभती गर्मी अपने साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आती है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है, वैसे इन समस्याओं का खतरा और ज्यादा बढ़ने लगता है। इस मौसम में हीट स्ट्रोक, डीहाइड्रेशन, त्वचा संक्रमण, आंखों का संक्रमण, पेट संक्रमण जैसी समस्याएं सामने आती है।
हीट स्ट्रोक

अधिक धूप व गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। हीट स्ट्रोक की स्थिति में रोगी के शरीर की प्राकृतिक कूलिंग बंद हो जाती है। जिसके कारण रोगी के शरीर का तापमान कम नहीं हो पाता है। अगर सही समय पर बाहरी सहायता से शरीर का तापमान कम न किया जाय तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
डीहाइड्रेशन

स्वस्थ मनुष्य के शरीर में कुल वनज का 75 फीसदी पानी होता है। डीहाइड्रेशन वह स्थिति है जब मनुष्य के शरीर में से बाहर निकलने वाले पानी की मात्रा शरीर के अंदर उपस्थित पानी की मात्रा से अधिक हो जाती है तो इस स्थिति को डीहाइड्रेशन कहते हैं। इसमें रोगी को मुंह सूखना, चक्कर आना, धड़कनें तेज हो जाना, सामान्य से अधिक प्यास लगना आदि लक्षणों का सामना करना पड़ता है।
गर्मी
त्वचा संक्रमण

चुभती जलती धूप हमारी त्वचा के लिये भी नुकसान दायक होती है। गर्मी में कई प्रकार के त्वचा संक्रमण हो जाते हैं। जिनमें प्रमुख रूप् से सनबर्न, त्वचा का लाल हो जाना, त्वचा पर दाने निकल आना आदि लक्षण हैं।
आंखों का संक्रमण

धूप व लू का हमारी आंखों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। गर्मी के मौसम में आंखों में संक्रमण का खतरा बना रहता है। इस मौसम में आंखों का लाल हो जाना, आंखों से पानी आना, आंखों का सूज जाना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
गर्मी
बचाव

गर्मी के मौसम में ज्यादा से पानी पीने की कोशिशि करें।

धूप में सिर पर कपड़ा या कैप आदि पहन कर निकलें।

तेज मसालेदार व गरिष्ठ भोजन का परहेज करें।
तरल पेय पदार्थों का अधिक प्रयोग करें।

चाय कॉफी न पियें ये शरीर में उपस्थित पानी की मात्रा को सोख लेते हैं।

नारियल पानी शिकंजी आदि का प्रयोग करें।

सूती कपड़े व हल्के कपड़े पहनें।
दोपहर के खाने का समय बदलें
गर्मी भरे दिन में पानी की कमी को पूरा करने के लिए फल भी फायदेमंद होंगे। जैसे – तरबूज नाश्ते में जूस लेने की आदत डालें। ऐसा करने से दिनभर आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। विषेयज्ञों के अनुसार लंच में हल्का खाना लें। इस मौसम में तीखे खाने से बचें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि सुबह के नाश्ते में जूस और ग्रीन वेजिटेबल्स से बनी हुई डिश से दिन की शुरुआत करें। घर से बाहर निकलने से पहले पानी अधिक मात्रा में पिएं व साफ जल का प्रयोग करें। दोपहर का खाना 11:30-12:30 के बीच लेना शुरू करें।
लंच में ग्रीन सलाद व दही लें

सीएमओ ने बताया कि लंच में ग्रीन सलाद व दही को शामिल करें। शाम को कुछ ड्रायफ्रूट्स, फ्रूट चाट या मिल्क शेक लें, इससे बॉडी को एनर्जी मिलेगी। चाय का इस्तेमाल सिर्फ सुबह के समय ही करें। दिन के समय ज्यूस को विकल्प के रूप में अपनाएं। रात का खाना सोने से करीब दो घंटे पहले लें। उन्होने बताया इस मौसम में ज्यादा ऑयली व तीखा खाने से परहेज करें।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो