script

हेलीकॉप्टर से पहुंचे दूल्हेराजा, राजसी अंदाज में पालकी में हुई दुल्हन की​ विदाई, आसमान से हुई पुष्पवर्षा, पढ़िए ये रोचक खबर!

locationहाथरसPublished: Feb 12, 2019 11:37:52 am

Submitted by:

suchita mishra

हाथरस में इन दिनों एक शादी की चर्चा जोरों पर है।

bride

bride

हाथरस। जिले में हुई एक शादी की चर्चा इन दिनों पूरे शहर में है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से आया और दुल्हन की विदाई राजसी अंदाज से पालकी में करायी। इस दौरान हेलीकॉप्टर से दूल्हा, दुल्हन और बारातियों पर पुष्प वर्षा भी की गई। शादी के साथ विदाई को देखने के लिए भी लोगों में काफी उत्साह रहा। दुल्हन की विदाई के बाद दिन भर शादी की चर्चा शहरभर में रही।
बैंड बाजों के साथ पालकी में विदाई
शहर के तमना गढ़ी निवासी राजेंद्र लवानिया की बेटी लक्ष्मी की शादी अवधेश पुत्र ओपी शर्मा निवासी ज्ञानगढ़ बगीची, हाथरस के शनिवार को एक गेस्ट हाउस में हुई थी। शादी में दूल्हे राजा बारालियों को हेलीकाप्टर में लेकर पहुंचे। इसके बाद रविवार की सुबह वधू की विदाई बैंड बाजों के साथ पालकी में करायी गई और बग्घी में दूल्हे राजा बैठे। सासनी गेट और रामलीला ग्राउंड आदि मुख्य मार्गों से होते हुए पालकी निकली। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पालकी और बग्घी में सवार बारातियों पर पुष्पवर्षा की गई। घंटाघर बांस मंडी मुरसान गेट होते हुए वर वधू प्रकाश टॉकीज स्थित अपनी ननिहाल में पहुंचे। ननिहाल वालों ने वर वधू का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद पालकी इगलास अड्डा पहुंची। यहां भी ससुरालीजनों ने जोशीले अंदाज में दोनों का स्वागत किया।

ट्रेंडिंग वीडियो