scriptमहिला से बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, एक दिन ऐसी हालत में देखा, मिला कुछ ऐसा… | Youth murdered on oppose of Illegal relationship | Patrika News

महिला से बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, एक दिन ऐसी हालत में देखा, मिला कुछ ऐसा…

locationहरदोईPublished: Jan 19, 2019 06:22:08 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

अक्सर वो बनाता था अवैध संबंध और इसको लेकर होती थी नोंक-झोंक।
 

hardoi

महिला से बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, एक दिन ऐसी हालत में देखा, मिला कुछ ऐसा…

हरदोई. जिले में एक 22 साल के युवक की दिनदहाड़े चाकू से सीना गोंद कर इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि मृतक अवैध संबंधों को लेकर हत्यारोपी से टोका टाकी करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच में पहले भी कई बार विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते आज फिर टोकने पर आरोपी ने दिनदहाड़े युवक के सीने को ताबड़तोड़ चाकुओं से प्रहार करके गोंद दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
लगातार टोका टाकी करता था
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली इलाके के बिनौरा गांव में रहने वाले 22 साल के आकाश की दिन दहाड़े उसी के गांव के रहने वाले मलखान ने सीने पर चाकू से गोंदकर हत्या कर दी। दरअसल आरोपी मलखान का मृतक के परिवार कि किसी महिला से अवैध संबंध थे। जिनको लेकर आकाश विरोध करता था और मलखान से लगातार टोका टाकी करता था।
दोनों के बीच इस बात को लेकर पहले भी दो तीन बार विवाद हुआ।
टोका टाकी की तो दोनों में विवाद होने लगा

आज भी आकाश ने मलखान को उसकी हरकतों को लेकर टोका टाकी की तो दोनों में विवाद होने लगा। इसी विवाद के दौरान मलखान ने आकाश के सीने को चाकुओं से गोंद डाला। दिनदहाड़े आकाश के सीने पर चाक़ू से कई प्रहार करने के बाद उसकी हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो