scriptपरिवहन अलर्ट : 144 बसों में लगा पैनिक बटन, यात्रियों तक पहुंचेगी मदद | Panic button installed in UP transport buses, orders minister | Patrika News
हरदोई

परिवहन अलर्ट : 144 बसों में लगा पैनिक बटन, यात्रियों तक पहुंचेगी मदद

UP Transport Alert: परिवहन विभाग ने बस की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए बसों की उनकी खास सुरक्षा का ध्यान रखा है। लगाई सभी में पैनिक बटन.

हरदोईMar 14, 2024 / 10:19 am

Ritesh Singh

Transport Department

Transport Department

UP Transport Corporation Panic Button : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री लगातार अपने- अपने विभागों में विकास कार्य को करा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री लगता प्रदेश की खस्ताहाल बसों को सुधारने के प्रयास में लगे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों को शामिल किया गया था। जिससे परिवहन निगम से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। परिवहन मंत्री लगातार स्वयं अधिकारियों के साथ मिलकर यात्री सुविधाओं को लेकर समीक्षा भी करते रहते हैं।
परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए परिवहन निगम की बसों में एक पैनिक बटन को लगाया है। यह बटन यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। ( UP News In Hindi) किसी भी आपात स्थिति में यह दबाने से परिवहन विभाग के कंट्रोल रूम और डायल 112 में इसकी सूचना पहुंचेगी। इसके बाद कंट्रोल रूम और डायल 112 पैनिक बटन दबाने वाले यात्री की मदद कर पायेंगे।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में अब तक आपात स्थिति से निपटने के लिए कोई भी प्रबंध नहीं थे। ऐसे में यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी भी आपात स्थिति मे राहत पाने के लिए काफी समय लग जाता था। इसको देखते हुए परिवहन निगम की सभी नई और पुरानी बसों में एक पैनिक बटन लगाया गया है। हरदोई से 144 बसें संचालित होती हैं जिसमें से 106 पुरानी बसे हैं।

यह भी पढ़ें

रेलवे का होली धमाका : रेलवे प्रशासन ने छपरा Holi Special गाड़ी का हुआ संचालन, जाने समय और तारीख


हरदोई से संचालित होने वाली पुरानी बसों में अलग से पैनिक बटन को लगाया गया है जबकि नई शामिल बसों में पैनिक बटन कंपनी से लग कर आ रहे है। परिवहन निगम की बसों में पैनिक बटन के लग जाने से सबसे ज्यादा लाभ अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को होगा।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8udnnk
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो