scriptइंजीनियरों ने वृद्धा आश्रम पहुंचकर मनाया इंजीनियर डे | world engineer day 2018 | Patrika News

इंजीनियरों ने वृद्धा आश्रम पहुंचकर मनाया इंजीनियर डे

locationहरदाPublished: Sep 16, 2018 11:46:51 pm

Submitted by:

sanjeev dubey

जिला अस्पताल में मरीजों को आहार का किया वितरण, वृद्धजनों को भेंट की गई एलसीडी टीवी, कराया भोजन।

world engineer day 2018

इंजीनियरों ने वृद्धा आश्रम पहुंचकर मनाया इंजीनियर डे

बैतूल. इंजीनियर डे पर पहली बार जिले के इंजीनियरों द्वारा परंपरागत तरीकों से हटकर आयोजन किया गया। देखने में आता है कि आमतौर पर भाषण एवं बैठकों में मनाया जाने वाला इंजीनियर डे इस बार वृद्धाआश्रम में वृद्धजनों के बीच पहुंचकर मनाया गया। वृद्धजनों की मांग पर इंजीनियरों द्वारा उन्हें मनोरंजन के लिए एलसीडी टीवी भी भेंट किया गया। इसके अलावा शहर के इंजीनियरों से दिन की शुरूआत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को आहार वितरण के साथ की गई।
कुछ विशेष करने का लिया फैसला
इंजीनियरों ने बताया कि इंजीनियर डे पर सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को पौष्टिक आहार बांटा गया। वहीं इंजीनियरों का कहना था हमेशा इंजीनियर डे पर एक जैसे आयोजन कराए जाते हैं लेकिन हमनें सोचा कि इस बार कुछ नया किया जाए ताकि मन को संतुष्ठी मिल सके इसलिए उन्होंने इस बार इंजीनियर डे पर वृद्धाजनों के बीच मनाने का फैसला किया गया।
वृद्धजनों को कराया भोजन
इंजीनियर डे के मौके पर समस्त इंजीनियर रविवार सुबह ग्राम उड़दन स्थित मातोश्री आश्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने वृद्धजनों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने आश्रम के बुजुर्गों के साथ बैठकर सुख-दुख की बातें की। इसके बाद इंजीनियरों ने उन्हें अपने हाथों से भोजन कराया। इंजीनियरों द्वारा वृद्धजनों मनोरंजन के लिए एलसीडी टीवी भी भेंट किया गया। इसके पूर्व सुबह आठ बजे समस्त इंजीनियर द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को आहार का वितरण भी किया गया। इंजीनियरों का कहना था हमेशा इंजीनियर डे पर एक जैसे आयोजन कराए जाते हैं लेकिन हमनें सोचा कि इस बार कुछ नया किया जाए ताकि मन को संतुष्ठी मिल सके इसलिए उन्होंने इस बार इंजीनियर डे पर वृद्धाजनों के बीच मनाने का फैसला किया गया।पहली बार इंजीनियर डे पर इस तरह का आयोजन देखने को मिला। इस दौरान एसडीओ एसएस मरकाम, पीडब्ल्यूडी उपयंत्री अखिलेश कवड़े, पीएचइ उपयंत्री गौर, जलसंसाधन एसडीओ आरएस खरे, उपयंत्री डैनी गौड़, सूर्यवंशी, मालवीय, लोकेश कारपेंटर, रिचा खातरकर , आरबी झरबड़े आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो