scriptHarda Factory Blast: हरदा ब्लास्ट के आरोपी की संपत्ति कुर्क, 30 दिन बाद होगी नीलाम | Harda Factory owner rajesh and somesh agarwal property seized, Harda Blast News | Patrika News
हरदा

Harda Factory Blast: हरदा ब्लास्ट के आरोपी की संपत्ति कुर्क, 30 दिन बाद होगी नीलाम

harda factory blast- राजू अग्रवाल की पटाखा फैक्ट्री से करीब 40 करोड़ रुपए का बारुद जब्त किया गया है। जिसे कोर्ट ने नष्ट करने की अनुमति दे दी है।

हरदाFeb 27, 2024 / 12:01 pm

Manish Gite

harda-blast-1.png

बैरागढ़ की पटाखा फैक्ट्री में 20 दिन पहले हुए ब्लास्ट के मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजू अग्रवाल की तीन जगहों की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली है। 30 दिन बाद संपत्ति की नीलामी होगी। नीलामी के लिए एक दो दिन में विज्ञप्ति जारी होगी।

मिलने वाली राशि एनजीटी की गाइड लाइन अनुसार प्रभावितों को दी जाएगी। राजू की हरदा, हंडिया व खिरकिया में अचल संपत्ति मिली है। 14 बैंक खाते मिले हैं। जिनमें करीब एक करोड़ रुपए हैं। तीन जगहों पर करीब 6 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति कुर्क की है।

बारुद होगा नष्ट : राजू अग्रवाल की पटाखा फैक्ट्री से करीब 40 करोड़ रुपए का बारुद जब्त किया गया है। जिसे कोर्ट ने नष्ट करने की अनुमति दे दी है। एनजीटी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइन लाइन अनुसार विशेषज्ञों की देखरेख में प्रोटोकॉल अनुसार इसे नष्ट किया जाएगा। मप्र में नष्ट की जाने वाली यह अब तक की संभवत: सबसे बड़ी मात्रा होगी।

14 खाते सीज किए

हरदा, हंडिया, खिरकिया में अचल संपत्ति मिली है जिसे अटैच किया है। 14 बैंक खाते सीज किए हैं। नीलामी में मिलने वाली राशि एनजीटी के निर्देशानुसार बांटी जाएगी।
-आदित्य सिंह, कलेक्टर, हरदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो