scriptसरकारी कॉलेज में तिजोरी के ताले तोड़कर 12 लाख से ज्यादा की चोरी | 12 lakhs rupees by breaking the lock of vault | Patrika News

सरकारी कॉलेज में तिजोरी के ताले तोड़कर 12 लाख से ज्यादा की चोरी

locationहरदाPublished: Feb 18, 2019 11:05:29 am

Submitted by:

gurudatt rajvaidya

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, कॉलेज में ही काम करते हैं दोनों कर्मचारी

12 lakhs rupees by breaking the lock of vault

12 lakhs rupees by breaking the lock of vault

हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कार्यालय में रखी तिजोरी से 12 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी हो गई। वारदात रविवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों ही कॉलेज के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार तक कॉलेज में फीस के रूप में 12 लाख रुपए जमा हुए थे। अगले दिन बैंक बंद होने से यह राशि अलमारी की तिजोरी में रख दी गई। शनिवार को भी करीब 4 लाख रुपए का कलेक्शन होना बताया जा रहा है। यह पूरी राशि तिजोरी में रखी थी। सोमवार सुबह ताले तोड़कर चोरी की वारदात होने की बात सामने आई। इसके बाद हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। टीआई सुभाष दरश्यामकर ने बल के साथ कॉलेज पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें हुलिए के आधार पर कॉलेज के भृत्य व चौकीदार संदिग्ध के रूप में नजर आए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। टीआई दरश्यामकर के मुताबिक फिलहाल 12 लाख रुपए चोरी होने की बात सामने आई है। वहीं कॉलेज प्रबंधन यह राशि ज्यादा होने की बात कर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो