दरअसल, महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करवा चौथ के दिन व्रत रखती हैं।
करवा चौथ के दिन महिलाए भूखी प्यासी रहकर भगवान से अपने पति की लम्बी उम्र की दुआ करती हैं, जिसको लेकर शनिवार को महिलाएं बाजारों से सोलह शृंगार का सामान खरीदने निकलीं।
बाजारों में मेहंदी,चूड़ियां,सूट-शाड़ी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही।
बता दें कि करवा चौथ (Karva Chauth) का त्योहार दीपावली से नौ दिन पहले मनाया जाता है।
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को रखा जाता है।
वहीं, अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से यह त्योहार अक्टूबर के महीने में आता है।
करवा चौथ से पहले मेहंदी लगवाती महिला।
करवा चौथ से पहले मेहंदी लगवाती महिला।
करवा चौथ से पहले शृंगार का सामान खरीदती महिलाएं।