script

पैसा उगाही करने जा रहे व्यापारी की रैकी, वापसी में अगवा कर तीस लाख से अधिक लूटे

locationहनुमानगढ़Published: Sep 23, 2018 12:12:01 pm

Submitted by:

Rajaender pal nikka

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

robbery

पैसा उगाही करने जा रहे व्यापारी की रैकी, वापसी में अगवा कर तीस लाख से अधिक लूटे

हनुमानगढ़. मेगा हाइवे पर गांव नौरंगदेसर के पास शनिवार को दिन-दहाड़े ईंट भ_ा व्यापारी को अगवा कर तीस लाख रुपए से अधिक राशि लूट ली गई। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। मगर अज्ञाात आरोपितों का कुछ पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पीडि़त व्यापारी से घटना की जानकारी लेकर जांच में जुटी हुई थी। टाउन थाने की एसआई संध्या देवी के नेतृत्व में पुलिस दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में जांच करने डीएसपी विरेन्द्र जाखड़ व थाना प्रभारी विष्णुदत्त बिश्नोई भी पहुंचे।
पुलिस के अनुसार अशोक शक्करशुदा निवासी नई आबादी, टाउन ईंट भ_ा संचालक है। सरदारशहर, रतनगढ़, बीकानेर क्षेत्र में ईंटों की सप्लाई करते हैं। हर माह वे इन इलाकों से ईंटों कापैसा एकत्र कर लाते थे। मगर जब शनिवार शाम वे मेगा हाइवे पर वापस हनुमानगढ़ लौट रहे थे तो लूट की वारदात हो गई। गांव नौरंगदेसर के पास अशोक शक्करशुदा का कार चालक वाहन साइड में लगाकर लघु शंका करने उतरा। तभी पीछे से मुंह पर कपड़ा डाले चार-पांच अज्ञात युवक आए। उनमें से एक जना कार में बैठ गया।
जबकि शेष ने हथियार दिखाकर अशोक शक्करशुदा को जबरन कार में बिठा लिया। चालक को वहीं धक्का देकर मैनांवाली की तरफ चले गए। मैनांवाली के बाद हाइवे छोड़ते हुए गांव हरिपुरा की तरफ चले गए। रास्ते में व्यापारी से मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर रुपए से भरा बैग छीन लिया। हरिपुरा के पास सभी अज्ञात आरोपित कार रोककर नीचे उतर गए। व्यापारी को वहीं गाड़ी में छोडक़र पैसे लेकर कार के साथ चल रही अपनी सफेद रंग की बड़ी डिग्गी वाली गाड़ी में सवार होकर हरिपुरा की तरफ भाग गए। घटना स्थल से घबराए व्यापारी ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
रैकी के बाद लूट
जानकारी के अनुसार जब व्यापारी शक्करशुदा शनिवार सुबह रुपए एकत्र करने निकले तो उनकी गाड़ी के कभी आगे तो कभी पीछे सफेद रंग की कार चल रही थी। मगर लूट की वारदात से पहले उस वाहन को लेकर कोई संदेह नहीं हुआ। संभवत: उसी वाहन में अज्ञात लुटेरे सवार थे। दिन-भर रुपए संग्रहण की जानकारी जुटाकर मौका पाते ही वारदात को अंजाम दे दिया।
पहले भी हो चुकी लूट
बताया जा रहा है कि पीडि़त शक्करशुदा के परिवार के साथ करीब छह माह पहले भी लूट की घटना हो चुकी है। सरदारशहर के पास लूट की घटना हुई थी। रुपए संग्रहण कर लौट रहे अशोक शक्करशुदा के परिजन होटल पर चाय पीने रुके। इस दौरान उनसे दस लाख की लूट लिए गए। यद्यपि सरदारशहर पुलिस अभी उस मामले की पड़ताल कर रही है।
नहीं देखा मॉडल व नम्बर

एसआई संध्या देवी ने बताया कि पीडि़त व्यापारी वारदात के बाद घबरा गया। उसने पूछताछ में जानकारी दी कि वह घबराहट में अज्ञात आरोपितों की गाड़ी को ढंग से नहीं देख सका। उसका रंग सफेद था, इतना ही पता है। नम्बर व मॉडल-ब्रांड नहीं देख पाया। इसी तरह लूट की राशि को लेकर भी असमंजस की स्थिति रही। डीएसपी विरेन्द्र जाखड़ ने बताया कि तीस लाख से अधिक रुपए की लूट की जानकारी व्यापारी ने दी है। मामले की जांच की जा रही है।
दल जुटे जांच में
पीडि़त व्यापारी से घटना की जानकारी लेकर मामले की पड़ताल कर रहे हैं। इलाके में नाकाबंदी करवाई गई। अभी अज्ञात आरोपितों के बारे में सुराग हाथ नहीं लगा है। जल्दी मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस दल जांच में जुटे हुए हैं। – विरेन्द्र जाखड़, डीएसपी, हनुमानगढ़।

ट्रेंडिंग वीडियो