scriptट्रांसपोर्ट कंपनी में देर रात अचानक घुस आए बदमाश, बंदूक दिखाकर लूटे डेढ़ लाख रूपए | robbers attacked, Loot showing pistol, Robbery in company | Patrika News

ट्रांसपोर्ट कंपनी में देर रात अचानक घुस आए बदमाश, बंदूक दिखाकर लूटे डेढ़ लाख रूपए

locationहनुमानगढ़Published: Jul 17, 2019 01:57:11 am

Submitted by:

abdul bari

कंपनी ( robbery in company ) पर कर्मचारी बाजार से कलेक्शन कर लाए पैसे का हिसाब कर रहे थे। इतने में कार में बैठकर चार जने आए। चारों जल्दी से शेखर ट्रांसपोर्ट कंपनी में घुसे। चारों में से दो के हाथ में तलवार और दो के पास बंदूक थी। आरोपियों ने बंदूक दिखाकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक अश्विनी कुमार से डेढ़ लाख रुपए की नकदी छीन( robbers attacked ) ली।

Robbery in company

ट्रांसपोर्ट कंपनी में देर रात अचानक घुस आए बदमाश, बंदूक दिखाकर लूटे डेढ़ लाख रूपए

हनुमानगढ़.

जंक्शन की ज्योति कॉलोनी स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी पर मंगलवार रात लूट ( robbery in company ) की घटना हो गई। कार सवार अज्ञात जनों ने बंदूक दिखाकर कंपनी संचालक से डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी चंद्रेश गुप्ता ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। सीसीटीवी फुटेज में लूट ( robbers attacked ) के आरोपियों की कार नजर आई है। उसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार ज्योति कालोनी स्थित ( hanumangarh crime news ) शेखर ट्रांसपोर्ट कंपनी पर कर्मचारी रात करीब 10:15 बजे बाजार से कलेक्शन कर लाए पैसे का हिसाब कर रहे थे। इतने में कार में बैठकर चार जने आए। चारों जल्दी से शेखर ट्रांसपोर्ट कंपनी में घुसे। चारों में से दो के हाथ में तलवार और दो के पास बंदूक थी।
robbers attacked, <a  href=
loot showing pistol” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/17/f136276e-8fe3-4fbe-a699-181a83312dda_4847049-m.jpg”>डेढ़ लाख रुपए की नकदी छीन ली

आरोपियों ने बंदूक दिखाकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक अश्विनी कुमार से डेढ़ लाख रुपए की नकदी छीन ली। फिर बाजार की तरफ भाग गए। कंपनी संचालक अश्विनी कुमार ने घटना ( loot ) की सूचना ज़क्शन थाने में दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा पड़ताल शुरू की।

पहले की होगी रैकी

प्रांतिक पड़ताल के अनुसार पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने वारदात से पहले रैकी की होगी। उनको पता था कि रात 10 से 11 बजे के बीच ट्रांसपोर्ट कंपनी पर कर्मचारी नकदी कलेक्शन कर लाते हैं। उस समय लूट के दौरान बड़ी नदी मिल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो