हनुमानगढ़ जिले में रबी 2022-23 में कुल 25 लाख 14 हजार पॉलिसी धारकों से बीमा कंपनी ने 276 करोड़ का प्रीमियम वसूला था। जबकि 2 मार्च 2024 तक करीब 10 लाख पॉलिसी धारकों को 267 करोड़ का क्लेम जारी किया गया है। जिले मेंं खरीफ 2022 में 27 लाख 23 हजार फसल बीमा पॉलिसी हुई थी, इनमें बीमा कंपनी ने 214 करोड़ रुपए का प्रीमियम वसूल किया था। इसमें 2 मार्च 2024 तक 8 लाख 88 हजार पॉलिसी धारक किसान को 85 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम जारी किया गया है।
क्लेम भुगतान को पाबंद
फसल कटाई प्रयोग पर बीमा कंपनी की ओर से लगाए गए आक्षेप को नकार दिया गया है। बीमा कंपनी को क्लेम भुगतान के लिए पाबंद किया गया है। इस संबंध में बीमा कंपनी के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
-बीआर बाकोलिया, सहायक निदेशक, कृषि विभाग हनुमानगढ़