script2027 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा | India will emerge as the third largest economy by 2027 | Patrika News
हनुमानगढ़

2027 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा

हनुमानगढ़. लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हनुमानगढ़ जिले के संगरिया पहुंचे। उन्होंनेे पार्टी प्रत्याशी प्रियंका बैलान के समर्थन में धान मंडी मे हुई सभा को संबोधित किया।

हनुमानगढ़Apr 08, 2024 / 10:07 pm

Purushottam Jha

2027 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा

2027 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगरिया की धानमंडी में सभा को किया संबोधित

हनुमानगढ़. लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हनुमानगढ़ जिले के संगरिया पहुंचे। उन्होंनेे पार्टी प्रत्याशी प्रियंका बैलान के समर्थन में धान मंडी मे हुई सभा को संबोधित किया। इस मौके पर राजस्थान के डीप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘जो बोले सो निहाल’से भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 के चुनाव में जनता ने मन बनाया और पार्टी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मोदी के नेतृत्व में देश की सूरत बदल गई। उन्होंने कहा कि पहले सरकार किसी जाति और वर्ग की हो जाती थी। परंतु आज मोदी सरकार विकास की बात करती है। चारों तरफ विकास कार्य हो रहे हैं। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गई है। 2024 के बाद 2027 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। आगे कहा कि कांग्रेस जातियों में बांटने का काम करती है। लेकिन जनता ने भाजपा पर भरोसा किया तो आज बहुत सी स्थितियां बदल रही है। देश में महंगाई दर घटी है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। हमने ऑटोमोबाइल मार्केट में जापान को भी पछाड़ दिया है। आज मोबाइल भी मेड इन इंडिया बन रहा है। ज्ञान शब्द में गरीब, नारी आदि के उत्थान की बात कही जा रही है । नड्डा ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में राममंदिर बना। हमने धारा 370 को हटाया। पाकिस्तान के मामले में पहले की सरकारें मुकदर्शक रहती थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि फिर भी कांग्रेस के लोग सेना से प्रमाण मांगते हैं।
खुद चुपके से लगवाते थे टीके
जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार ने कोरोना का टीका बनाया। विपक्ष के लोगों ने इस टीके को लेकर पब्लिक को गुमराह किया। लेकिन खुद चुपके चुपके टीका लगवा आते थे। गांवों में पक्की सडक़े बन रही है। नड्डा ने कहा कि पहली बार मैं विधायक बना था तो मात्र दो इंदिरा आवास का लक्ष्य मिला था। अब हर व्यक्ति को पक्का आवास बना कर दे रहे हैं। आज एक एक पंचायत में पांच करोड़ तक मिल रहे हैं। अगली बार 33 प्रतिशत बहनें संसद व विधानसभा तक पहुंचेगी। नड्डा ने कहा कि एक तरफ विकास है और एक तरफ है घमंडिया गठबंधन है। अब पब्लिक को तय करना है कि वह किस पर विश्वास करती है।
जेल और बेल का फर्क
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जेपी नड्ड़ा ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही कहा था कि भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कुछ मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्रियों के नाम गिनाकर कहा कि कुछ भ्रष्टचारी जेल में हैं तो कुछ बेल पर हैं। आगे कहा कि घमंडिया गठबंधन में सभी घोटालेबाज शामिल हैं। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल, लालू यादव, अरविंद केजरीवाल आदि नेताओं के नाम लिया।
ताकि पूरे हों 400 पार के लक्ष्य
चूरू और राजस्थान के सैनिक बॉर्डर पर शहीद हुए हैं। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि कश्मीर से क्या लेना देना। उन्ह ोंने कांग्रेस नेता खडग़े का जिक्र कर कहा कि इनको पता नहीं कहां क्या बोलना है। इस मौके पर एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी प्रियंका बैलान को जिताने की बात कही। जिससे भाजपा के 400 पार का लक्ष्य पूर्ण हो सके।
बदला नजर आया मंच
संगरिया की धान मंडी में भाजपा की हुई सभा के दौरान मंच की तस्वीर बदली हुई नजर आ रही थी। कुछ कांग्रेस नेताओं ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। इस तरह मंच पर उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय रही। कांग्रेस से पूर्व सांसद रहे शंकर पन्नू व पूर्व विधायक डॉ. परम नवदीप आदि की मंच पर मौजदूगी रही। साथ ही हनुमानगढ़

………………………

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो