scriptसरकारें बदली महाविद्यालय के हालात नहीं बदले 1100 विद्यार्थियों पर एक व्याख्याता, आधे से ज्यादा पद रिक्त | Government did not change the situation of the transfer college | Patrika News

सरकारें बदली महाविद्यालय के हालात नहीं बदले 1100 विद्यार्थियों पर एक व्याख्याता, आधे से ज्यादा पद रिक्त

locationहनुमानगढ़Published: Jul 21, 2019 12:01:59 pm

Submitted by:

Anurag thareja

सरकारें बदली महाविद्यालय के हालात नहीं बदले1100 विद्यार्थियों पर एक व्याख्याता, आधे से ज्यादा पद रिक्त

सरकारें बदली महाविद्यालय के हालात नहीं बदले

सरकारें बदली महाविद्यालय के हालात नहीं बदले



सरकारें बदली महाविद्यालय के हालात नहीं बदले
1100 विद्यार्थियों पर एक व्याख्याता, आधे से ज्यादा पद रिक्त

हनुमानगढ़. दस वर्ष में दो सरकारें बदल गई, वादे सभी राजनीतिक पार्टियों ने किए, लेकिन टाउन के राजकीय महाविद्यालय के हालात फिर भी नहीं बदले। महाविद्यालय में कला वर्ग में 1100 विद्यार्थियों के पीछे एक व्याख्याता है। इससे साफ है कि विद्यार्थी व्याख्याता से शिक्षा ग्रहण करने की बजाए स्वयं अध्ययन करना पड़ता है। कला वर्ग में इतिहास विषय के तीन पद स्वीकृत हैं, इनमें से दो पद रिक्त हैं, यही हाल राजनीति विज्ञान विषय का हैं। इसके भी कुल तीन पद स्वीकृत हैं और इनमें से दो पद रिक्त हैं। समाज शास्त्र का एक पद है और वो भी रिक्त। हमारी मात्र भाषा हिन्दी विषय का भी यही हाल हैं। इस विषय के दो व्याख्याता होने की बजाए, एक ही व्याख्याता कार्यरत है। अंग्रेजी विषय के दो पद स्वीकृत हैं, इनमें से एक पद काफी समय से रिक्त हैं। गौरतलब है कि महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में कुल 1100 सीट है और हर वर्ष दूसरी सूची में ही सीटें फुल रहने से विद्यार्थियों को निजी महाविद्यालय में दाखिला लेना पड़ता है। अन्य महाविद्यालयों की शिक्षा काफी खर्चीली भी है। चुनावों के दौरान राजनीतिक पार्टियां इन युवाओं को लुभाने का कोई कसर नहीं छोड़ती और जीतने के बाद इन युवाओं की उम्मीदों को दरकिनार कर देती है।
35 में से 18 व्यख्याता के पद रिक्त
वर्तमान में कॉलेज में 4600 के करीब विद्यार्थी विभिन्न विषय में अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय में 35 में से 18 व्याख्याता के पद कई वर्षों से रिक्त पड़े हैं। यह स्थिति प्राचार्य पद की भी है। प्राचार्य के पद का कार्यभार उपप्राचार्य को देकर कई वर्षों से काम चलाया जा रहा है।
इन विषयों पर रूझान कम
महाविद्यालय में वाणिज्य वर्ग के बीकॉम विषय प्रथम वर्ष में कुल 400 सीटें हैं। इनमें से प्रत्येक वर्ष केवल सौ से सवा सौ विद्यार्थी ही दाखिला लेते हैं। शेष सीटे खाली रहती है। प्रत्येक वर्ष सीटें खाली रहने से स्पष्ट है कि विद्यार्थियों का इन विषयों के प्रति रूझान कम है। वाणिज्य वर्ग के भी अधिकांश विषयों के व्याख्याताओं की कमी है। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय को पढ़ाने के लिए महाविद्यालय में एक भी व्याख्याता नहीं है।
भेजा है पत्र
महाविद्यालय में कुल 35 पद स्वीकृत हैं इनमें से 17 पद पर व्याख्याता हैं और 18 पद रिक्त हैं। इसके लिए राज्य सरकार को पत्र लिखकर भेजा गया है।
डॉ. रामपाल अहरोदिया, कार्यवाहक प्राचार्य
फैक्ट फाइल

पद स्वीकृति रिक्त
1. प्राणी शास्त्र 02 01
2. गणित 02 01
3. लेखा एवं सांख्यिकी 03 02
4. इतिहास 03 01
5. राजनीति विज्ञान 03 02
6. हिन्दी 03 02
7. अर्थशास्त्र 03 02
8. समाज शास्त्र 01 01
9. अंग्रेजी 02 01
10. हिन्दी 03 02
———————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो