सरनाम बेटे अभिषेक के साथ खाना खा रहा था तभी फोन आया। कुछ देर बातचीत के बाद वह बोला कुछ देर में आ रहा है। इसके बाद घर से निकल गया तब से उसका कुछ पता नहीं था। घरवालों ने फोन लगाया तो दो दिन तक उसके मोबाइल पर घंटी बजती रही लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
29 जनवरी को गिरवाई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार को चरवाहे ने कंकाल देखा तब घटना पता चली। मुन्नालाल का कहना है सरनाम की हत्या हुई है। कॉल डिटेल से पता चलेगा किसका फोन आने पर वह घर से गया था।
शरीर का बाकी हिस्सा गायब
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सिर और हाथ का कंकाल मिला था। बाकी शरीर का हिस्सा नहीं था। हालांकि पुलिस का कहना है, हो सकता है कि जानवर खा गए हों।
पुलिस ने बरती लापरवाही
“गुमशुदगी के बाद पुलिस से कहा था कि चाचा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल दो लेकिन सुनवाई नहीं की। अगर उसी समय पुलिस सतर्कता दिखाती तो चाचा का तभी पता चल जाता।”
लाखन सिंह,मृतक का भतीजा