scriptपहले दोस्तों के साथ छलकाए जाम,फिर बॉडी से की घिनौनी हरकत | Young Man Killed His Friend latest news in hindi | Patrika News

पहले दोस्तों के साथ छलकाए जाम,फिर बॉडी से की घिनौनी हरकत

locationग्वालियरPublished: Oct 21, 2018 07:40:09 pm

Submitted by:

monu sahu

पहले दोस्तों के साथ छलकाए जाम,फिर बॉडी से की घिनौनी हरकत

youth murder

पहले दोस्तों के साथ छलकाए जाम,फिर बॉडी से की घिनौनी हरकत

ग्वालियर। कंजरों के डेरों के पास (जलालपुर) में एक युवक का शव मिला है। हत्यारों ने पहले साफी से युवक का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसकी पहचान न हो सके इसलिए खंडा पटककर चेहरा कुचल दिया। शव के पास शराब के ३ गिलास, नमकीन के पाउच मिले हैं। माना जा रहा है हत्यारों ने मृतक के साथ शराब के जाम छलकाए। नशा होने पर बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया। हत्यारों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन मौके से मिले साक्ष्य देखकर पुलिस का मानना है वारदात में दो से ज्यादा लोग शामिल हैं, जो मृतक के करीबी साथी होंगे। हत्या के पीछे आशनाई भी वजह हो सकती है। फिलहाल पुलिस हत्यारों का सुराग लगा रही है।
यह भी पढ़ें

मां से मासूम ने कहा था दीपावली पर खूब चलाएगी पटाखे पर पहले ही छोड़ गई दुनिया



पुलिस के मुताबिक जुझारपुर (दतिया) निवासी मोहर सिंह यादव (30) पुत्र किशोरी सिंह की हत्या कर दी गई। मोहर ससुराल गंगा मालनपुर में पत्नी बच्चों के साथ रहता था। पेशे से मजदूर था। शराब पीने का आदि था। 15-15 दिन घर से गायब रहता था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे गांववाले डेरे के पास से निकले तो शव दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें

दशहरे से लेकर दिवाली तक इन 5 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ,जानिए कहीं ये आपकी राशि तो नहीं

चेहरा पत्थर से कुचला होने से पहचान में नहीं आ रहा था। लेकिन कपड़े और कद काठी देखकर गांववालों को लगा मोहर सिंह का शव है। बेटे ने आकर पुष्टि कर दी शव उसके पिता मोहर सिंह का है। तब तक पुलिस ओर फॉरेंसिक टीम भी आ चुकी थी। मौके पर खून से सना हुआ खंडा मिला। इसके अलावा शराब के गिलास भी मिले। पुलिन ने साक्ष्य एकत्रित कर जब्त कर लिए है।
यह भी पढ़ें

घर से भागी भागी लड़कियों को स्टेशन पर पकड़ा फिर सामने आई यह सच्चाई



हत्यारों से की जद्दोजहद
मोहर सिंह सफेद रंग की साफी गले में डालता था। जब उसका शव मिला तो गले में डली साफी को हाथ से पकड़े था। इसलिए संभावना है हत्यारों ने गला घोंटा तो जान बचाने के लिए उनसे काफी जद्दोजहद की होगी। दम घुटा तो हाथ से साफी पकडक़र अलग करना चाहता होगा। लेकिन हत्यारे उसके गले का कंसते गए।
शराब और नमकीन खरीदे
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कंजरों के डेरे से शराब खरीदी गई। उसी डेरे पर एक दुकान से रात करीब ९ बजे नमकीन के पाउच खरीदे थे। पुलिस ने उस दुकानदार को उठाया तो उसने बताया मोहर सिंह उसकी दुकान पर नमकीन लेने आया था। लेकिन उसका कहना है कि उस वक्त वह अकेला था।
24 घंटे में तीन हत्या
शहर में २४ घंटे के भीतर ३ हत्या को अंजाम दिया जा चुका है। पंचशील नगर बहोड़ापुर में गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात कस्तूरी बाल्मीक और उनकी ननद विमला की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मोहर सिंह की हत्या हो गई।
गांव छोडक़र ससुराल रहने आया
मोहर सिंह अपने गांव जुझारपुर से करीब ८ साल पहले गंगा मालनपुर ससुराल में रहने आ गया था। ससुराल के पास ही उसने अपना घर बना लिया था। जिसमें उसकी पत्नी सीमा और बेटा सागर (14) और बेटी (12) मुस्कान रहती है।
अवैध कारोबार
कंजरों के डेरों पर अवैध शराब का कारोबार होता है। हत्या के बाद मौके पर जो थैली मिली, उसमें भरी शराब डेरे से ही खरीदी। गुस्साए गांववालों ने डेरे पर कच्ची शराब के छह ड्रम फैला दिए।
“मोहर सिंह की हत्या में दो से ज्यादा लोग शामिल हो सकते है। संभावना है हत्या में करीबी का हाथ है। मौके से तीन गिलास मिले है। जिनमें शराब पी गई। फिलहाल हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।”
अभय प्रताप सिंह, टीआइ पुरानी छावनी थाना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो