scriptसांसद रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने 31 डिबेट में लिया हिस्सा, 7 बिल कराए पास | While being an MP, the Assembly Speaker took part in 31 debates, got 7 | Patrika News
ग्वालियर

सांसद रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने 31 डिबेट में लिया हिस्सा, 7 बिल कराए पास

केंद्रीय मंत्री व सांसद तोमर ने वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक सिर्फ 5.21 करोड़ रुपए की निधि खर्च की थी। लेकिन वर्ष 2023 यानि आखिरी वित्तीय वर्ष में उन्होंने विकास व निर्माण कार्यों के लिए अपनी निधि से राशि बांटना शुरू कर दी।

ग्वालियरMar 10, 2024 / 11:55 pm

Avdhesh Shrivastava

सांसद रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने 31 डिबेट में लिया हिस्सा, 7 बिल कराए पास

सांसद रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने 31 डिबेट में लिया हिस्सा, 7 बिल कराए पास

मुरैना. 2019 से 2023 तक मुरैना-श्योपुर संसदीय सीट से सांसद (केंद्रीय कृषि मंत्री) रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन में अपने क्षेत्र की जनता के लिए एक भी सवाल नहीं उठाया क्योंकि मंत्री रहते हुए केवल जवाब देना होता है। इसलिए सत्तापक्ष में होने और केंद्रीय कृषिमंत्री होने के नाते उन्होंने देशभर के सांसदों द्वारा उठाए गए मामलों के जबाव जरूर दिए। वहीं उन्होंने सदन में 31 डिबेट में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए 7 बिलों में भी सदन में मौजूद रहे।
2019 में मुरैना-श्योपुर सीट से भाजपा के टिकट से सांसद चुनकर केंद्र सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सदन के विभिन्न सत्रों में मौजूदगी तो रही । नवंबर 2023 में जब भाजपा ने उन्हें दिमनी विसं सीट से विधायकी का टिकट देकर चुनाव लड़वाया और जीत हासिल करने पर केंद्रीय कृषिमंत्री पद से इस्तीफा देकर मप्र विधानसभा का अध्यक्ष बना दिया। जनवरी महीने में उनका इस्तीफा होने के बाद से मुरैना-श्योपुर संसदीय सीट सांसद विहीन है।
सांसदी छोडऩे से पहले निधि में बचे 2.46 करोड़ के प्रस्ताव भेजे
केंद्रीय मंत्री व सांसद तोमर ने वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक सिर्फ 5.21 करोड़ रुपए की निधि खर्च की थी। लेकिन वर्ष 2023 यानि आखिरी वित्तीय वर्ष में उन्होंने विकास व निर्माण कार्यों के लिए अपनी निधि से राशि बांटना शुरू कर दी। अकेले 2023 में उन्होंने मुरैना जिले में 6.63 करोड़ और श्योपुर जिले के लिए 2.33 करोड़ की राशि खर्च कर दी। सांसद निधि में 2,46,22000 की राशि बची थी। इस राशि को भी उन्होंने सांसदी छोडऩे से पहले प्रस्ताव बनाकर भेज दिए।
किस वर्ष में कितने कार्य स्वीकृत किए, इतने पूरे
वर्ष स्वीकृत कार्य कंप्लीट
2023-24 42 00
2022-23 419 58
2021-22 09 01
2020-21 05 04
2019-20 135 85
वर्षवार जानिए, 5 साल में कहां-कितनी राशि हुई खर्च
वर्ष मुरैना श्योपुर कुल
2019 1.92 करोड़ 52.99 लाख 2.45 करोड़
2020 2 लाख 8 लाख 10 लाख
2021 22.28 लाख – 22.28 लाख
2022 1.50 करोड़ 93.61 लाख 2.44 करोड़
2023 6.63 करोड़ 2.33 करोड़ 8.97 करोड़
कुल 10.31 करोड़ 3.88 करोड़ 14.19 करोड़

Hindi News/ Gwalior / सांसद रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने 31 डिबेट में लिया हिस्सा, 7 बिल कराए पास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो