scriptईरान-अफगानिस्तान के बीच है पश्चिमी विक्षोभ, 22 अप्रेल से गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, 43 डिग्री जाएगा तापमान | weather update: Heat will break all records from 22 April | Patrika News
ग्वालियर

ईरान-अफगानिस्तान के बीच है पश्चिमी विक्षोभ, 22 अप्रेल से गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, 43 डिग्री जाएगा तापमान

22 अप्रेल के बाद गर्मी रफ्तार पकड़ेगी। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है…..

ग्वालियरApr 19, 2024 / 02:26 pm

Ashtha Awasthi

weather update

ग्वालियर। राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारणसूरज का पारा चढ़ गया। इससे अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है। हवा गर्म होने की वजह से दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया।
मौसम विभाग ने 20 अप्रेल को तापमान में और बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हो सकता है। हल्के बादल छाने और तेज हवा चलने की भी संभावना है। 22 अप्रेल के बाद गर्मी रफ्तार पकड़ेगी। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
आसमान साफ रहने से सूरज की तल्खी बढ़ गई। दोपहर में राजस्थान की गर्म हवा ने सूरज का साथ दिया, जिससे दिन में तापमान बढ़ गया और दोपहर में लोग गर्मी से परेशान रहे। सिग्नल पर रुकने पर लोग छांव में खड़े हो रहे थे। गर्मी से बचने के लिए मुंह बांधकर निकले। सूर्य अस्त होने के बाद भी गर्म हवा चली, जिससे शाम को भी ज्यादा गर्मी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इस कारण बदला है मौसम

  • पश्चिमी विक्षोभ ईरान-अफगानिस्तान के बीच है। यह 19 अप्रेल को कश्मीर में पहुंचेगा, लेकिन यह कमजोर है, जिसकी वजह से मौसम ज्यादा प्रभावित नहीं होगा।
  • अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी नहीं आ रही है, जिससे हवा शुष्क हो गई है। राजस्थान की ओर से हवा चलने की वजह से हवा गर्म है।

गर्मी के सीजन के 48 दिन बीते

गर्मी का सीजन एक मार्च से शुरू हुआ था। सीजन के 47 दिन बीत गए हैं। इन 47 दिन में 39 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा सका। तापमान सामान्य से नीचे रहने पर गर्मी से राहत थी, लेकिन अप्रेल के तीसरे सप्ताह में गर्मी ने अपनी रफ्तार पकड़ी है।
वैसे अप्रेल के पहले सप्ताह में तापमान 40 से ऊपर पहुंच जाता है, लेकिन इस बार दो से तीन दिन अंतराल में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, इससे तापमान नहीं बढ़ सका है।

अधिकतम तापमान-40.1 डिसे
न्यूनतम तापमान-22.4 डिसे

पारे की चाल

सुबह 05:30- 23.2
सुबह 08:30 -30.0
सुबह 11:30- 36.0
दोपहर 02:30- 39.0
शाम 05:30- 38.6

Home / Gwalior / ईरान-अफगानिस्तान के बीच है पश्चिमी विक्षोभ, 22 अप्रेल से गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, 43 डिग्री जाएगा तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो