scriptपत्नी और उसका प्रेमी करते थे ऐसा काम तो पति ने उठाया ये कदम | Taylor was troubled by the victim's wife, Suicide | Patrika News

पत्नी और उसका प्रेमी करते थे ऐसा काम तो पति ने उठाया ये कदम

locationग्वालियरPublished: Jan 22, 2019 08:15:35 pm

पुलिस ने पत्नी सहित दो लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज किया

hanging

hanging

ग्वालियर। शंकरपुर में करीब ३५ दिन पहले हुई टेलर की मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी सहित दो लोग हैं। पुलिस का कहना है इन दोनों की प्रताडऩा से परेशान होकर टेलर को सुसाइड करना पड़ा। बहोड़ापुर पुलिस ने दोनों लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक शंकरपुर निवासी कलीमउददीन (४५) पुत्र सलीम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड होने पर परिजन एहसान अली ने कलीम की पत्नी चंदा और अजहर पर हत्या का आरोप लगाया था। एहसान का कहना था इन दोनों ने मिलकर फांसी पर लटकाया है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। सोमवार को बहोड़ापुर पुलिस ने पत्नी चंदा और अजहर को कलीम की मौत का जिम्मेदार मानते हुए मामला दर्ज कर लिया है। कलीम की अक्सर पत्नी चंदा से अजहर को घर में आने को लेकर झगड़ा होता था। कलीम को पंसद नहीं था कि अजहर उसके घर आए। लेकिन चंदा उसकी नहीं सुनती थी। दोनों उसे परेशान करने लगे। तंग आकर कलीम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
नमाज पढक़र आया और लगा ली फांसी
कलीम ने १६ दिसंबर २०१८ को फांसी लगाई थी। वह सुबह नमाज पढक़र घर लौटा और फांसी के फंदे पर झूल गया। कमरे की तलाशी में पुलिस को उसकी एक डायरी भी मिली थी। टेलर के साथ कलीम झाड़ फूंक भी करता था। १५ साल पहले मुंबई से शंकरपुर आया। यही पर शादी करने के बाद बस गया।
बेटियां बोली मां पर गलत आरोप लगाया
एफआइआर के बाद कलीम की दोनों बेटियां एसपी की जनसुनवाई में पहुंची। उनका कहना था पिता अंधविश्वासी और मानसिक रोगी थे। उनका इलाज भी चल रहा था। अंकल अजहर हम लोगों की काफी मदद करते थे। लेकिन दादी के घरवाले उन पर और मेरी मां पर गलत आरोप लगाते थे। इस कारण हम घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हमारा स्कूल जाना भी बंद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो