scriptग्वालियर में रिटायर्ड डीएसपी का बेटा झूला फांसी पर, पत्नी थी मायके में | retired dsp son commuted suicide in gwalior | Patrika News

ग्वालियर में रिटायर्ड डीएसपी का बेटा झूला फांसी पर, पत्नी थी मायके में

locationग्वालियरPublished: Jun 25, 2019 12:34:23 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

साईं कॉलोनी की घटना, पत्नी भी एक महीने से रह रही है मायके में

retired dsp son commuted suicide in gwalior

ग्वालियर में रिटायर्ड डीएसपी का बेटा झूला फांसी पर, पत्नी थी मायके में

ग्वालियर. रिटायर्ड डीएसपी के इकलौते बेटे ने छत पर रखे झूले के पाइप पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 6 बजे मां छत पर आईं तो उन्हें बेटे का शव फंदे पर लटका मिला। माता-पिता ने पुलिस को तो बुलाया, लेकिन बेटे ने सुसाइड क्यों किया वजह नहीं बता सके। परिवार से ताल्लुक रखने वालों ने पुलिस को कुछ क्लू जरूर दिए हैं। मृतक की पत्नी भी करीब एक महीने से मायके में है। उनसे भी पता किया जाएगा कि पति किन बातों को लेकर परेशान था।

पुलिस ने बताया साईं कॉलोनी में रिटायर्ड डीएसपी भानसिंह जादौन के बेटे भूपेन्द्र (40) ने फांसी लगा ली। भूपेन्द्र को रात 12 बजे तक उसके कमरे में माता-पिता ने सही सलामत देखा था। उसके बाद वह सो गए। सुबह मां उठकर छत पर आईं तो देखा भूपेन्द्र फांसी पर लटका है। उसने झूले के ऊपरी पाइप पर रस्सी से फंदा बनाया था और बैठकर फांसी लगाई थी। आशंका है भूपेन्द्र ने रात में माता-पिता के सोने का इंतजार किया है। उसकी पत्नी भी करीब एक महीने से मायके में हैं, इसलिए कमरे में अकेला था। उसे किसी ने छत पर जाते नहीं देखा। भूपेन्द्र के कपड़ों और कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। भूपेन्द्र के माता-पिता भी ऐसा कोई कारण नहीं बता सके, जिससे जाहिर होता कि भूपेन्द्र परेशान था। इसलिए उसने सुसाइड किया है।

यह भी पढ़ें

इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी जैसी हालत जीवाजी यूनिवर्सिटी में भी, कुप्रबंधन की भेट चढ़ी पूरी व्यवस्था

 

लेनदेन का तनाव
जादौन के पड़ोसियों और परिचितों ने बताया भूपेन्द्र को शराब की लत थी। कुछ समय पहले उसका कॉलोनी में कुछ लोगों से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद भी हुआ था। इसके अलावा भूपेन्द्र की संगत भी ठीक नहीं थी। कुछ लोगों से उसका लेनदेन को लेकर भी तनाव चल रहा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो