scriptमैजिक आर्ट से गौरी घाट पर प्राण प्रतिष्ठा के दिन होंगे राम मंदिर के दर्शन | On the day of consecration, darshan of Ram temple will be done at Gaur | Patrika News
ग्वालियर

मैजिक आर्ट से गौरी घाट पर प्राण प्रतिष्ठा के दिन होंगे राम मंदिर के दर्शन

श्रीराम मंदिर को गौरी सरोवर में तैराने का प्रयास भी किया जाएगा। इस विधि से बन रहे मंदिर को पुल के पास रोड पर रखा जाएगा। जिसके दर्शन लोग कुछ दूरी पर खड़े होकर कर सकेंगे। साथ ही ड्रॉन से फोटो लिए जा सकेंगे। मंदिर का निर्माण करने वाले रघुराज तिवारी और उनके बड़े भाई बृजराज तिवारी मुंबई बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।

ग्वालियरJan 19, 2024 / 11:19 pm

Avdhesh Shrivastava

मैजिक आर्ट से गौरी घाट पर प्राण प्रतिष्ठा के दिन होंगे राम मंदिर के दर्शन

मैजिक आर्ट से गौरी घाट पर प्राण प्रतिष्ठा के दिन होंगे राम मंदिर के दर्शन

भिण्ड. शहर के गौरी घाट पर श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन भिण्ड के लोग मैजिक आर्ट से राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। प्रशासन के सहयोग से मुंबई के आर्टिस्ट रघुराज तिवारी और बृजराज तिवारी 200 लोगों की टीम के साथ पिछले चार दिन से राम मंदिर का ढांचा तैयार कर रहे हैं। 22 जनवरी को शहर के गौरी सरोवर किनारे 82 फीट लंबे व 42 फीट चौड़े मंदिर की प्रतिकृति दर्शन के लिए लगाई जाएगी। कलाकारों द्वारा मुंबई के बाद इस तरह का मंदिर भिण्ड में पहली बार बनाया जा रहा है। गिनीज बुक ऑफ इंडिया में दर्ज करने के लिए भी प्रशासन द्वारा नाम भेजा जाएगा।
गौरी सरोवर में तैराने का होगा प्रयास
श्रीराम मंदिर को गौरी सरोवर में तैराने का प्रयास भी किया जाएगा। इस विधि से बन रहे मंदिर को पुल के पास रोड पर रखा जाएगा। जिसके दर्शन लोग कुछ दूरी पर खड़े होकर कर सकेंगे। साथ ही ड्रॉन से फोटो लिए जा सकेंगे। मंदिर का निर्माण करने वाले रघुराज तिवारी और उनके बड़े भाई बृजराज तिवारी मुंबई बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। पहले भी वह मुंबई में रुद्रक्ष मोतियों से बाल ठाकरे, अंबेडकर प्रतिमा का निर्माण, दीपों से राम मंदिर, सीडी कैसेटों से शिवाजी सहित कई अन्य प्रसिद्ध प्रतिकृति बना चुके हैं। इस कार्य में जन अभियान परिषद की टीम से शिवप्रताप ङ्क्षसह, महिला बाल विकास से सुलक्षणा चौरसिया, सरोज सोनी सहित अन्य कर्मचारी काम कर रहे हैं।
किशोरी स्कूल में बन रहा मंदिर
शहर के नवादा बाग स्थित किशोरी पब्लिक स्कूल के संचालक राधे गोपाल यादव और रघुराज तिवारी के नेतृत्व में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण में किशोरी स्पोट््र्स क्लब, नगर पालिका, महिला बाल विकास विभाग, जन अभियान परिषद की टीम भी दिन-रात कार्य कर रही है। राम मंदिर प्रतिकृति मैजिक आर्ट विधि से 1 लाख 23 हजार पिक्सल से पेंट किया जा रहा है। खास बात यह है कि दूर से देखने पर जो रंग दिखाई पड़ते हैं उन रंगों का पूरी प्रतिकृति में कहीं भी उपयोग नहीं किया गया है। केवल साधारण रंग का उपयोग किया जा रहा है।

Hindi News/ Gwalior / मैजिक आर्ट से गौरी घाट पर प्राण प्रतिष्ठा के दिन होंगे राम मंदिर के दर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो