scriptmp election 2018 : बसपा कार्यकर्ताओं पर भाजपाई ने किया हमला,ग्रामीणों में भगदड़ | mp election 2018 latest news in hindi | Patrika News

mp election 2018 : बसपा कार्यकर्ताओं पर भाजपाई ने किया हमला,ग्रामीणों में भगदड़

locationग्वालियरPublished: Nov 18, 2018 02:36:19 pm

Submitted by:

monu sahu

mp election 2018 : बसपा कार्यकर्ताओं पर भाजपाई ने किया हमला,ग्रामीणों में भगदड़

mp election 2018

mp election 2018 : बसपा कार्यकर्ताओं पर भाजपाई ने किया हमला,ग्रामीणों में भगदड़

ग्वालियर। भिण्ड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जम्होरा में शनिवार की देर रात करीब 10.00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी के दो लोगों पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुबेर सिंह पुत्र रणधीर सिंह ने बताया कि वह दोपहर में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संजीव सिंह बघेल के चुनाव प्रचार में गए थे।
यह भी पढ़ें

mp election 2018 : आज से प्रधानमंत्री मोदी का प्रदेश में चुनावी दौरा शुरू,200 सीटों पर पीएम की नजर

इसी बात की रंजिश पर भाजपा कार्यकर्ता संतोष सिंह भदौरिया अपने तीन चार साथियों के साथ उसके घर पर आया और मारपीट करने लगा तथा चेतावनी दी कि अगर दोबारा प्रचार करता नजर आया तो जान से मार देंगे।
यह भी पढ़ें

mp election 2018 : सिंधिया के गढ़ में गरजे मोदी,बोले कांग्रेस भाई से भाई को अलग कर देती है

बीच बचाव के लिए जब उसकी पत्नी प्रेमा देवी आई तो संतोष सिंह व उसके साथियों ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों ही लोगों को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें

MP ELECTION 2018 : कांग्रेस को लेकर पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान,भाजपा में खुशी की लहर

पुलिस ने शुरू की जांच
जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान लोगों ने तुंरत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें

MP ELECTION 2018 : सिंधिया के गढ़ में प्रधानमंत्री मोदी,मंच पर होंगे 20 उम्मीदवार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि भाजपा व बसपा कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट के चलते क्षेत्र के लोगों में हडक़ंप की स्थिति है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो