scriptमां अस्पताल में मौत से लड़ रही थी इकलौते बेटे ने घर में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी | Mother was fighting to death in hospital, only son hanged himself in h | Patrika News

मां अस्पताल में मौत से लड़ रही थी इकलौते बेटे ने घर में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

locationग्वालियरPublished: Oct 17, 2019 09:40:01 pm

Submitted by:

Harpal chauhan

टैक्सी चलाता था मृतक

मां अस्पताल में मौत से लड़ रही थी इकलौते बेटे ने घर में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

मां अस्पताल में मौत से लड़ रही थी इकलौते बेटे ने घर में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

ग्वालियर। बीमार मां अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही है। इसलिए पिता देखरेख के लिए अस्पताल में ही थे। घर में अकेले उनके इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने गाड़ी में बैठकर गाने भी सुने थे। उसने खुदकुशी क्यों की अभी वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक हरकोटा सील निवासी राजू कुशवाह के इकलौते बेटे शुभम कुशवाह(२०)ने फांसी लगाई है। राजू के पास दो लोडिग वाहन और एक कार है। शुभम कार और पिता लोडिग चलाते थे। पिछले १५ दिन से मां सषमा बीमार थी। पहले तो प्राइवेट अस्पताल में भर्ती रही। आराम नहीं मिला तो उन्हें कमलाराजा में भर्ती करा दिया गया है। उनकी देखरेख के लिए राजू को अस्पताल में रहना पड़ रहा था। चूंकि लोडिग फैक्ट्री में लगी थी इसलिए पिता ने शुभम से कहा कि वह टैक्सी न चलाकर उनका लोडिग चलाए। उनकी बात मानकर दिनभर शुभम ने लोडिग चलाई। शाम को करीब ६.३० बजे घर आ गया। खड़ी खड़ी करने के बाद कार मे बैठकर कुछ देर गाना सुने। इसके बाद घर के अंदर चला गया। कमरे के दरवाजे की कुंदी अंदर से बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गया। पिता ने उसे फोन लगाया तो उठा नहीं। कई बार फोन लगाते रहे घंटी जाती रही लेकिन शुुभम ने मोबाइल नहीं उठाया। तब पिता ने भाई हरीसिंह को भेजा। वह घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। आवाज दी लेकिन जबाब नहीं मिला। फिर लोगों को बुलाकर धक्का देकर दरवाजा खोला। देखा शुभम फांसी पर लटका हुआ है। पुलिस को खबर मिली तो मौके पर पहुंची। उसका मोबाइल जब्त कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
बहन की शादी के लिए देखे थे सपने
शुभम की एक बहन भी है। जिसकी फरवरी मेें शादी है। घरवालों ने बताया शुभम बहन का काफी ख्याल रखता था। उसकी शादी धूमधाम से करने के सपने देख रखे थे। इसलिए शादी की पहले से ही सारी तैयारियां भी कर रखी थी। लेकिन बहन को डोली में विदा करने से पहले ही वह हमेशा के लिए दुनिया छोडक़र चला गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो