scriptहंसी मजाक में चली गई जान,शव छोड़ भागे परिजन,खबर पढ़ हैरान रह जाएंगे आप | man dead in two groups fight at datia | Patrika News

हंसी मजाक में चली गई जान,शव छोड़ भागे परिजन,खबर पढ़ हैरान रह जाएंगे आप

locationग्वालियरPublished: Feb 18, 2019 07:12:41 pm

Submitted by:

monu sahu

हंसी मजाक में चली गई जान,शव छोड़ भागे परिजन,खबर पढ़ हैरान रह जाएंगे आप

man killed

हंसी मजाक में चली गई जान,शव छोड़ भागे परिजन,खबर पढ़ हैरान रह जाएंगे आप

ग्वालियर। दतिया जिले के धीरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुरा में रात दो व्यक्तियों में विवाद हो गया। विवाद में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक की मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान न होने पर पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने की कहा तो परिजन गुस्से में शव को अस्पताल में लावारिस हालत में छोड़ कर चले गए। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों के पैनल द्वारा चोट से मौत की पुष्टि किए जाने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद शाम के समय परिजन मृतक की लाश ले गए।
ग्राम धीरपुरा में शनिवार को कल्लू बंशी के यहां बेटे का दष्टोन था और रामायण का पाठ हुआ था। दष्टोन कार्यक्रम में गांव का ही सुलतान पुत्र रामकिशन अहिरवार(35)खाना खाने गया था। कार्यक्रम में एरई निवासी संतोष अहिरवार भी आया था। रात को सब लोग खाना खाने के बाद आग के पास बैठ कर ताप रहे थे।इसी दौरान सुलतान और संतोष में विवाद हो गया। विवाद होने पर दोनों के बीच मारपीट हुई।
यह बात रात करीब 12 बजे की है। मारपीट होने पर सुलतान के चाचा भरतू ने बीच बचाव किया। मारपीट के बाद सुलतान की तबियत बिगड़ी तो परिजन सुबह करीब चार बजे 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय लाए। जिला चिकित्सालय में सुलतान को मृत घोषित कर दिया गया। सुलतान के मृत घोषित करने पर परिजन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे।
अस्पताल में छोड़ा शव
पुलिस ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया तो परिजन नहीं माने और लाश को अस्पताल में ही छोड़ कर चले गए। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर डी के उज्जैनिया, डॉ एसएस बाथम, डॉ पीके शर्मा तथा एचओडी फोरेंसिक विभाग मेडिकल कॉलेज डॉ अमित यादव से मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
आरोपी युवक दबोचा
पोस्टमार्टम में पाया गया कि मृतक सुलतान किसी भारी चीज पर गिरा और हृदय की नस फट जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के चाचा भरतू की रिपोर्ट पर संतोष अहिरवार निवासी एरई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद परिजन शाम करीब पांच बजे उसकी लाश ले गए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो