script24 घंटे में यहां है भारी बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने भी दी चेतावनी, आप भी रहे संभलकर | heavy rain in madhya pradesh alert for people | Patrika News

24 घंटे में यहां है भारी बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने भी दी चेतावनी, आप भी रहे संभलकर

locationग्वालियरPublished: Aug 10, 2017 11:32:00 pm

Submitted by:

monu sahu

मानसून की बेरुखी से जुलाई में पानी को तरसे श्योपुर शहर में सावन की विदाई से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है।

rain

heavy rain

ग्वालियर/श्योपुर। मानसून बेरुखी से जुलाई में पानी को तरसे श्योपुर शहर में सावन की विदाई से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। भादों की शुरूआत से ही हर दिन छिटपुट बारिश हो रही है। बुधवार को भी तेज बारिश के बाद गुरुवार को भी मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। जिससे अंचल की सड़के पानी से लबालब हो गई। श्योपुर भादौ की शुरुआत से शुरू हुआ बारिश का सिलसिल अभी जारी है। सुबह रिमझिम बारिश से शुरुआत होती है जो कि देर रात तक जारी रहती है। मौसम विभाग ने अब भी जिले पर चक्रवात बने होने की बात बताते हुए अगले २४ घण्टे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं जल संसाधन विभाग के मौसम केन्द्र ने पिछले २४ घंटे में शहर में २२ एमएम बारिश होना बताया है।
यहां बता दें कि जिले पर गत दो दिन से मानसून बना हुआ है। बुधवार की रात को भी रुक -रुक कर बारिश होती रही। इसके बाद सुबह से दोपहर १२ बजे तक बारिश बदस्तूर जारी रही। इसके बाद आसमान पर बादल बने रहे और फुहारनुमा बरसते रहे। अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय के मुताबिक सुबह आठ बजे तक ३२.४ एमएम बारिश होना दर्ज किया गया है। जबकि कुल वर्षा २५४.५ एमएम हुई। इधर मौसम केन्द्र ने संभाग के अन्य जिलों के साथ साथ अगले २४ घण्टे में श्योपुर जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने सभी सेवाओं को अलर्ट पर रहने और लोगों को अहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
अल सुबह से ही जमकर हुई बारिश 
पूरा सावन सूखा बीतने के बाद विदाई के समय मानसून पर पसीजने लगा और पूर्णिमा के एक दिन पहलेअच्छी बारिश हुई। भादों की शुरुआत में भी दिन भर फुहारें गिरती रहीं। बुधवार को जहा जमकर बारिश हुई। इसके बाद बारिश बंद हो गई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे और गुरुवार अल सुबह से ही जमकर बारिश हुई। जिससे लोगों के चेहरे खिले हुए नजर आए। साथ ही श्योपुर की सड़कें लबालब हो गईं। इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश जारी रही।वहीं बारिश के चलते मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो