scriptकांग्रेस नेताओं ने धरना देकर भाजपा को दी चेतावनी, प्रियंका गांधी को लेकर कही बड़ी बात | congress worker warning to bjp in priyanka gandhi case | Patrika News

कांग्रेस नेताओं ने धरना देकर भाजपा को दी चेतावनी, प्रियंका गांधी को लेकर कही बड़ी बात

locationग्वालियरPublished: Jul 21, 2019 03:22:55 pm

Submitted by:

monu sahu

कांग्रेस ने फूलबाग पर धरना देकर दी चेतावनी

Congress

Congress

ग्वालियर। उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूलबाग चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा को यह गिरफ्तारी भारी पड़ेगी। भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सुबह ९ बजे से जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में दिए गए धरने में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : पति को छोड़ दूसरे युवक के साथ भागी महिला, फिर इस हाल में मिली

इस अवसर पर डॉ.शर्मा ने कहा कि उत्तरप्रदेश अपराधों का गढ़ बन गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के इशारे पर भाजपा के भूमाफिया को कब्जा कराने के लिए सोनभद्र में आदिवासियों का नरसंहार कराया गया है। इन आदिवासियों के परिवारों को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उत्तरप्रदेश पहुंची प्रियंका गांधी को रेस्ट हाउस में नजरबंद करके भाजपा सरकार ने अपना लोकतंत्र विरोधी चेहरा बता दिया है।
इसे भी पढ़ें : VIDEO : जेयू कुलपति के बेतुके बोल, क्या तुमने सभी लड़कियों का ठेका ले रखा है

प्रदेश को रोकी गई राशि दिलाने की मांग
धरने के बाद शहर जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र भेजकर वर्ष २०१९-२० के आम बजट में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के विकास को अवरुद्ध करने के लिए २६७७ करोड़ रुपए की कटौती किए जाने का विरोध करते हुए राज्य के हिस्से की राशि उसे दिलाने के निर्देश दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश कांग्रेस सरकार के साथ जो व्यवहार कर रही है वह ठीक नहीं है।
इसे भी पढ़ें : सावन का पहला सोमवार कल : शिव पूजन के लिए चारों सोमवार हैं श्रेष्ठ, जानिए

congress worker warning
पसीना-पसीना होते रहे कार्यकर्ता
भीषण गर्मी और उमस के कारण धरने में शामिल नेता और कार्यकर्ता पसीना-पसीना होते रहे। पार्टी ने पानी की व्यवस्था नहीं की थी, बाद में कुछ पाउच और पानी की बोतलें मंगाई गईं। धरने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता यदुनाथ सिंह तोमर, सुरेन्द्र सिंह परमार चच्चू, अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, चन्द्रमोहन नागौरी, रामवरन सिंह गुर्जर, महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, जेएच जाफरी, आनंद शर्मा, प्रमोद पांडे, धर्मेन्द्र शर्मा आदि शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो