भीषण गर्मी और उमस के कारण धरने में शामिल नेता और कार्यकर्ता पसीना-पसीना होते रहे। पार्टी ने पानी की व्यवस्था नहीं की थी, बाद में कुछ पाउच और पानी की बोतलें मंगाई गईं। धरने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता यदुनाथ सिंह तोमर, सुरेन्द्र सिंह परमार चच्चू, अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, चन्द्रमोहन नागौरी, रामवरन सिंह गुर्जर, महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, जेएच जाफरी, आनंद शर्मा, प्रमोद पांडे, धर्मेन्द्र शर्मा, अशोक प्रेमी, शिववीर सिंह भदौरिया, सत्येन्द्र शर्मा, मोनु सोलंकी, सरोज मिश्रा, किरण खेनवार, ऊषा चौहान, मोनु दुबे, अनूप तिवारी, अशोक शर्मा व्याख्याता, संगीता जोशी, दिनेश शर्मा, दिनेश जैन, जीवाजीराव मांडोले, इब्राहिम पठान, देशराज भार्गव, केसी सिंह राजपूत आदि शामिल रहे।
धरने के बाद शहर जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र भेजकर वर्ष 2019-20 के आम बजट में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के विकास को अवरुद्ध करने के लिए 2677 करोड़ रुपए की कटौती किए जाने का विरोध करते हुए राज्य के हिस्से की राशि उसे दिलाने के निर्देश दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश कांग्रेस सरकार के साथ जो व्यवहार कर रही है वह ठीक नहीं है।