scriptCM Mohan Yadav Roadshow : CM मोहन यादव के रोड शो में जानलेवा स्टंट, सिर पर बम रखकर फोड़ता दिखा कार्यकर्ता, Video Viral | CM Mohan Yadav road show bjp worker seen Deadly stunt placing bomb on his head and bursting see video | Patrika News
ग्वालियर

CM Mohan Yadav Roadshow : CM मोहन यादव के रोड शो में जानलेवा स्टंट, सिर पर बम रखकर फोड़ता दिखा कार्यकर्ता, Video Viral

CM Mohan Yadav Roadshow : सीएम मोहन के रोड शो में दिखा भाजपा कार्यकर्ता का पागलपन। सिर पर स्काय शॉट पटाखे रखकर कार्यकर्ता ने फोड़े। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जानलेवा स्टंट का वीडियो।

ग्वालियरMay 05, 2024 / 03:35 pm

Faiz

CM Mohan Yadav Roadshow
इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 का चुनावी सोर चरम पर है। ऐसे में चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं और प्रत्याशियों से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो लगातार चर्चा का विषय बनते रहते हैं। इनमें जैसे जैसे चुनावी प्रचार ( Election Campaign ) खत्म होने के दिन नजदीक आ रहे हैं, प्रदेश का चुनावी शोर बढ़ता जा रहा है। बात करें ग्वालियर लोकसभा सीट ( Gwalior Loksabha Seat ) की तो यहां रविवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में यहां चुनाव प्रचार का दौर चरम पर है। इसी के चलते आचार संहिता लगने से कुछ घंटों पहले चुनाव प्रचार में जुटे एक भाजपा कार्यकर्ता के पागलपन का अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला।
दरअसल, ग्वालियर में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता का जुनून पागलपन का नजारा देखने को मिला। सीएम मोहन के रोड शो में शामिल हुए बीजेपी कार्यकर्ता का उत्साह इतना बढ़ा कि उसने अपने सिर पर स्काई शॉट पटाखे रखकर चलाने शुरु कर दिए। इस जानलेवा घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- indian soldier martyr : कश्मीर में हुए आतंकी हमले में एमपी का लाल शहीद, बेसुध हुई पत्नी घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे शहर में मातम

वायरल हुआ जानलेवा स्टंट का वीडियो

शख्स एक के बाद एक सिर पर पटाखे रखकर चलाता रहा। इस जानलेवा स्टंट का वीडियो साथी कार्यकर्ताओ द्वारा बनाया गया। जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो ताजिया एरिया का बताया जा रहा है। 35 सेकेंड का यह वीडियो शनिवार को सीएम के रोड शो के दौरान का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Loot and Murder Case : लूट और हत्या से फैली सनसनी, गर्भवती का गला घोट मारा, पति पर किया जानलेवा हमला, पत्थर फेंककर रुकवाई थी कार

बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के पक्ष में CM ने किया रोड शो

आपको बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में बीती रात मुख्यमंत्री मोहन यादव रोड शो करने पहुंचे थे। शहर के इंदरगंज चौराहे से शुरू हुआ रोड शो अलग अलग इलाकों से गुजरते हुए राम मंदिर पर आकर समाप्त हुआ था। उसी रोड के दौरान एक जुनूनी भाजपा कार्यकर्ता ने अपने सिर पर स्काई शॉट पटाखे रखकर चलाना शुरु कर दिए। इस दौरान कार्यकर्ता रैली में आगे भी बढ़ता जा रहा था। गनीमत रही कि कोई चिंगारी उचककर उसके या आसपास किसी के ऊपर नहीं गिरी, वरना स्काई शॉट सिर से गिरने पर बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Hindi News/ Gwalior / CM Mohan Yadav Roadshow : CM मोहन यादव के रोड शो में जानलेवा स्टंट, सिर पर बम रखकर फोड़ता दिखा कार्यकर्ता, Video Viral

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो