scriptभाजपा के दिग्गज नेता ने पार्टी को लेकर दिया सबसे बड़ा बयान,लोकसभा चुनाव पर बोले ये है प्लान | bjp leaders Narendra Singh Tomar latest news in hindi | Patrika News

भाजपा के दिग्गज नेता ने पार्टी को लेकर दिया सबसे बड़ा बयान,लोकसभा चुनाव पर बोले ये है प्लान

locationग्वालियरPublished: Dec 24, 2018 06:35:33 pm

Submitted by:

monu sahu

भाजपा के दिग्गज नेता ने पार्टी को लेकर दिया सबसे बड़ा बयान,लोकसभा चुनाव पर बोले ये है प्लान

BJP's election workshop

भाजपा के दिग्गज नेता ने पार्टी को लेकर दिया सबसे बड़ा बयान,लोकसभा चुनाव पर बोले ये है प्लान

ग्वालियर। अब लोकसभा का चुनाव हमारे सामने है,अब यही ध्यान में रखकर तैयारी करनी है। भाजपा और सभी मोर्चा अपनी जवाबदेही संभालें। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से जयादा वोट प्रतिशत भाजपा को मिला है, बस सीटें बहुमत से कुछ कम मिली हैं, बहुमत कांग्रेस को भी नहीं मिला है। विधानसभा में मुद्दे अलग थे और लोकसभा में स्थिति अलग है। यह बात भाजपा की संभागीय बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनको राजनीति से कोई सरोकार नहीं है, लेकिन मोदी के विजन के प्रति उनका विश्वास है।
संभागीय बैठक के मंच पर ग्वालियर संभाग प्रभारी और प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, चंबल संभाग प्रभारी मनोहर ऊंंटवाल, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, सह प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा, विवेक जोशी, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा मौजूद थे। बैठक में सभी को उनकी जिम्मेदारी और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।
भाजपा किसान मोर्चा


भारतीय जनता युवा मोर्चा

भाजपा महिला मोर्चा
डाटा सत्यापन और पंजीयन के साथ इसी महीने अभियान की तैयारी की जाएगी। 12 जनवरी से 2 मार्च तक बूथ स्तर पर लाभार्थी संपर्क अभियान चलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो