script

बड़ी खबर : भाजपा संगठन में फेरबदल जल्द, सामने आया ये बड़ा बयान

locationग्वालियरPublished: Dec 23, 2018 06:49:40 pm

Submitted by:

monu sahu

बड़ी खबर : भाजपा संगठन में फेरबदल जल्द, सामने आया ये बड़ा बयान

BJP

बड़ी खबर : भाजपा संगठन में फेरबदल जल्द, सामने आया ये बड़ा बयान

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर मंथन करने के लिए शनिवार को भाजपा की संभागीय बैठक मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पासहोटल में हुई। बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होकर 2 बजे तक चली। इसके बाद नेताओं से चर्चा का दौर देर शाम तक चलता रहा। प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने संभाग के प्रत्येक जिले के नेताओं से बंद कमरे में वन टू वन चर्चा कर उनकी शिकायतें सुनीं और भीतरघात एवं असहयोग को लेकर फीडबैक लिया है। बताया जा रहा है कि यह जानकारी हाईकमान को भेजी जाएगी। इस दौरान नेताओं ने जिलाध्यक्षों को बदलने की मांग प्रदेश महामंत्री से की है।
यह भी पढ़ें

कांग्रेसी विधायक बोले-जो चल रहा था वह अब नहीं चलेगा, डॉक्टरों को सुधारना पड़ेगा ढर्रा



कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में शहर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा और ग्रामीण इकाई के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जैन को हटाया जा सकता है। बैठक में प्रदेश महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों सहित मोर्चों को कार्यक्रम दिए। बैठक में चुनाव में हारने वाले नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता एक दूसरे से आंख मिलाने से बचते दिखे। संभागीय बैठक में शहर इकाई के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। संचालन संभाग सह प्रभारी विवेक जोशी ने किया।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर : लाठियों से पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या,परिजनों ने मचाया हंगामा,पुलिस में हडक़ंप

बैठक में प्रदेश महामंत्री के अलावा संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, संभागीय सह प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा, ग्रामीण और शहरी इकाई के जिलाध्यक्ष, विक्रम बुंदेला, अनूप भदौरिया, अशोक गर्ग, सुशील रघुवंशी, संजीव कांकर, राधेश्याम पारिख, जयकुमार सिंघई, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, महापौर विवेक शेजवलकर, सांसद भागीरथ प्रसाद, अभय चौधरी, राकेश जादौन, जवाहर सिंह रावत, धैर्यवर्धन शर्मा, दुर्गालाल विजय,रणवीर सिंह रावत,दीपक सिंह भदौरिया,लालसिंह आर्य, अजीत जैन, राकेश सिंह, राकेश शुक्ला, ओएन शर्मा, अशोक अर्गल, संध्या राय, सुरेंद्र शर्मा, अवधेश नायक,नीरज मनोरिया, महावीर, भानु रघुवंशी, ओमप्रकाश खटीक, जगन्नाथ रघुवंशी, राधाकांत अग्रवाल सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौजूद थे। बैठक में दक्षिण विधानसभा से हारे नारायण सिंह कुशवाह,ग्वालियर से हारे जयभान सिंह पवैया नजर नहीं आए।

ट्रेंडिंग वीडियो